{"_id":"624d3ff8bc939866a93d4613","slug":"rewa-patwari-arrested-for-taking-bribe-of-15-hundred-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीवा: 15 सौ रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, जमीन की इस्तलाबी के लिए मांगे थे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीवा: 15 सौ रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, जमीन की इस्तलाबी के लिए मांगे थे पैसे
Wed, 06 Apr 2022 12:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:53 PM IST
सार
रीवा लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को 15 सौ रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने एक किसान से जमीन की इस्तलाबी के एवज में रिश्वत की माांग की थी।
विज्ञापन
15 सौ की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रीवा लोकायुक्त ने एक पटवारी को 15 सौ रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी रीवा जिले के रामपुर सर्किल की नईगढ़ी तहसील में पटवारी के पद पर पदस्थ है। उसने किसान रमानिवास तिवारी से जमीन की इस्तलाबी दर्ज कराने के एवज में 2 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
पटवारी रामनरेश रावत के रिश्वत मांगने की शिकायत पीड़ित रमानिवास तिवारी ने लोकायुक्त रीवा से की थी। लोकायुक्त द्वारा शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर मामला सही पाया गया।
पीड़ित की शिकायत पर रीवा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह धाकड़ ने बुधवार को टीम के साथ देवतालाब तहसील नईगढ़ी पहुंचकर पटवारी को उसके प्राइवेट कार्यालय कक्ष के सामने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।