{"_id":"65138823ed8b83291b046625","slug":"rewa-news-rope-cutting-gang-caught-by-mauganj-police-eight-accused-arrested-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa: रस्सा कटिंग गैंग मऊगंज पुलिस के हत्थे चढ़ी, हाईवे पर ट्रक के पीछे से सामान उड़ाने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa: रस्सा कटिंग गैंग मऊगंज पुलिस के हत्थे चढ़ी, हाईवे पर ट्रक के पीछे से सामान उड़ाने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार
Wed, 27 Sep 2023 08:34 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 27 Sep 2023 08:34 AM IST
सार
Rewa News: मऊगंज पुलिस ने हाईवे पर ट्रकों से सामान लूटने वाली रस्सा कटिंग गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
रस्सा कटिंग गैंग के आठ सदस्य गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊगंज पुलिस के लिए सिरदर्द बनी रस्सा कटिंग गैंग का मंगलवार को पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने 8 बदमाशों को पकड़ने के सफलता हासिल की है। रस्सा कटिंग गैंग के सदस्य बड़े ही शातिराना अंदाज से हाईवे में धीमी गति में चल रहे मालवाहक ट्रकों में पीछे से चढ़ते थे और रस्सा काटकर ट्रक में लोड सामान को नीचे फेंक देते थे। इसके बाद जब ट्रक की रफ्तार कम होती थी तब वह ट्रक से नीचे उतर कर भाग जाते और बाद में हाईवे किनारे पड़ी सामग्री को ले जाकर उसकी बिक्री कर देते थे। पुलिस ने रस्सा कटिंग गैग के सभी सदस्य सहित चोरी का माल खरीदने वाले कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
मऊगंज पुलिस के हत्थे चढ़ी रस्सा कटिंग गैंग
रस्सा कटिंग गैंग अक्सर हाईवे में दौड़ने वाले मालवाहक ट्रकों को अपना निशाना बनाती थी। हाइवे की चढ़ाई वाले रास्ते में जैसे ही माल मालवाहक ट्रकों की गति धीमी होती थी, तभी गैंग के सदस्य ट्रक के पीछे चढ़ जाता थे और रस्सा काटकर उसमे लोड सामग्री को रास्ते पर फेंकते जाते थे। इस दौरान ट्रक चालक को ट्रक के पीछे से सामग्री पार होने की भनक तक नहीं लग पाती थी। कुछ दूर जाने के बाद जब हाईवे में दोबारा चढ़ाई वाला रास्ता आता और ट्रक की गति धीमी होती तब बदमाश ट्रक से नीचे उतर जाते थे और फेंकी गई सामग्री को उठाकर अपने साथ ले जाते थे और बाजार में ले जाकर उसे बेंच देते थे।
ट्रक से चना लूटते वक्त चालक ने रंगे हाथों पकड़ा तो बदमाशों ने की पिटाई
बीते कुछ समय पूर्व रस्सा कटिंग गैंग ने ठीक इसी प्रकार से वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों की गैंग ने चना से लोड ट्रक में अपनी हाथों की सफाई दिखाई थी, लेकिन इस बार ट्रक से रस्सा काटकर माल पार करते ट्रक चालक ने उन्हें देख लिया। ट्रक चालक ने ट्रक को रोककर जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी और मौके से फरार हो गए, जिसके बाद ट्रक चालक ने घटना की शिकायत मऊगंज थाने पहुंचकर पुलिस से कर दी। पुलिस मामला दर्ज कर रस्सा कटिंग गैंग की तलाश में जुट गई। बताया गया कि यह गैंग पिछले पांच सालों सक्रिय था और लगातार वह इस तरह की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
गैंग से चोरी का माल खरीदने वाले व्यापारी भी धराए
पुलिस ने जाल बिछाया और कड़ी मशक्कत के बाद रस्सा कटिंग गैंग को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मामले में 8 लोगों को पकड़ा गया है इसमें उन्हें भी आरोपी बनाया गया जो रस्सा कटिंग गैंग से लूटे गए माल की खरीददारी करते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से लूटा गया कुछ माल भी बरामद हुआ है। आरोपियों से पूछताछ कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।