{"_id":"61c1ceacb0a7ca7ceb44949a","slug":"rewa-news-divyang-husband-cut-off-wife-s-hands-and-feet-with-an-ax-after-an-argument","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa News: दिव्यांग पति ने बहस के बाद कुल्हाड़ी से काट दिए पत्नी के हाथ और पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa News: दिव्यांग पति ने बहस के बाद कुल्हाड़ी से काट दिए पत्नी के हाथ और पैर
Tue, 21 Dec 2021 06:25 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 21 Dec 2021 06:25 PM IST
सार
रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान इलाके में पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि दिव्यांग पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में एक हाथ और पैर अलग हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कुल्हाड़ी (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रीवा जिले में एक दिव्यांग पति ने पारिवारिक विवाद की वजह से पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसका एक हाथ और एक पैर अलग कर दिया। गंभीर हालत में महिला को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला रीवा के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के सेंदुरा गांव का है। रामकलेश कोरी एक हाथ से दिव्यांग है। उसकी पत्नी लल्ली, उम्र-30 वर्ष, गुजरात में रहकर काम करती थी। कुछ दिन पहले वह गांव लौटी थी और तब से उसक रामकलेश के साथ विवाद हो रहा था। सोमवार को किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। रामकलेश अपनी पत्नी को लेकर खेत गया। वहां उसने कुल्हाड़ी से उस पर वार किए और एक हाथ व एक पैर अलग कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस अलग हुए अंगों के साथ लल्ली को लेकर अस्पताल पहुंची। डॉक्टर अलग हुए अंगों को जोड़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस को यह समझ नहीं आ रहा है कि दोनों के बीच ऐसा क्या विवाद हो गया कि रामकलेश ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। धारा 307 के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।