फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa: Mahant Sitaram and Vinod Pandey took out procession in the city, arrested for raping a minor

रीवा: महंत सीताराम व विनोद पांडेय का शहर में निकाला जुलूस, ठिकानों पर चली जेसीबी, दुष्कर्म का है आरोप

Thu, 31 Mar 2022 07:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 31 Mar 2022 07:33 PM IST
सार

रीवा शहर के सरकारी सर्किट हाउस में महंत सहित चार लोगों पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। महंत सीताराम व विनोद पाण्डेय को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। गुरुवार को इनका जुलूस निकाला गया। थाना सिविल लाइन से पुलिस इन्हें जिला न्यायालय तक पैदल लेकर पहुंची। वहीं बाबा के ठिकाने पर भी जेसीबा चला दी गई। 

विज्ञापन
Rewa: Mahant Sitaram and Vinod Pandey took out procession in the city, arrested for raping a minor
कथावाचक महंत सीताराम व आरोपी विनोद पांडेय का पुलिस ने शहर में जुलूस निकाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा राजनिवास में हुए दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार कथावाचक महंत सीताराम व आरोपी विनोद पांडेय का पुलिस ने शहर में जुलूस निकाला। थाना सिविल लाइन से पुलिस इन्हें जिला न्यायालय तक पैदल लेकर पहुंची। मामले में दो आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को कलेक्टर मनोज पुष्प और एसएसपी नवनीत भसीन बुलडोजर लेकर पहुंचे। जहां बाबा के मकान को ढहा दिया गया है। प्रशासन कार्रवाई के दौरान 500 मीटर में जैमर लगाया था ताकि किसी को कानो-कान खबर तक नहीं लग सके। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा था कि- बेटी के साथ अगर किसी ने दुराचार किया, तो उसे कुचल दिया जाएगा। उन्होंने कहा- कहां हैं कलेक्टर और एसपी। ये बुलडोजर कब काम आएंगे। करो इनको जमींदोज। तोड़ दो गुंडों को, बदमाशों को। जो बहन और बेटी पर गलत नजर उठाकर देखते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि रीवा शहर के सरकारी सर्किट हाउस में महंत सहित चार लोगों पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। महंत सीताराम व विनोद पाण्डेय को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बताया जा रहा है कि घटना 28 मार्च की शाम की है जब आरोपी एनेक्सी भवन रूम नंबर 4 में ठहरा हुआ था। पुलिस के मुताबिक महंत समर्थ त्रिपाठी उर्फ सीताराम महाराज कथावाचक है। वह वेदांती महाराज का शिष्य बताया जा रहा है। रीवा में वेदांती महाराज की हनुमान कथा का आयोजन होने वाला है। उसकी तैयारियों के लिए ही वह रीवा में था। सीताराम महाराज के करीबी विनोद पांडेय ने 15 वर्षीय किशोरी को सतना से बुलवाया था। रीवा आने पर नाबालिग को राजनिवास बुलाया गया। किशोरी को रूम नंबर 4 में बुलाया गया, जहां विनोद सहित अन्य ने बैठकर बात की। कुछ देर बाद सीताराम महाराज और उसका एक चेला भी वहां पहुंचा। थोड़ी देर बाद वहां सभी लोग शराब पीने लगे। नाबालिग को भी शराब पिलाने की कोशिश की गई। किशोरी ने मना किया तो बाकी लोग बाहर निकल गए। सिर्फ महंत और किशोरी कमरे में थे। दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया था। महंत ने कमरे की लाइट बंद कर दी थी। किशोरी नहीं मानी तो महंत ने कथित तौर पर उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के फोन से ही विनोद को बुलाया और उसे बाहर छोड़ दिया। विनोद पांडेय का एक साथी किशोरी को छोड़ने गया था। जैसे ही उसने नाबालिग को उतारा वहां उसके परिचित दिखे और वह दौड़कर उनके पास गई। वहां से नाबालिग को पुलिस के पास ले गए और महिला पुलिस अधिकारी को उसने आपबीती सनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को दोनों गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले पुलिस दोनों आरोपियों को पैदल ही थाने से लेकर निकली। हालांकि उनके मुंह पर काला कपड़ा ओढ़ाया गया था। मामले में शेष दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 
कौन है सीताराम महाराज
समदड़िया मॉल के उद्घाटन पर पूर्व सांसद रामविलास वेदांती महाराज की कथा है। उनका शिष्य सीताराम दास ही तैयारी के लिए रीवा आया था। इस वजह से सीताराम को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा था। हाल में जिले के आला अधिकारी और राजनेताओं सहित कई बिल्डरों से भी सीताराम मिला था। सोशल मीडिया पर कुछ अंतरंग तस्वीरें भी वायरल हो गई हैं, जिन्हें सीताराम का बताया जा रहा है। तस्वीरों में सीताराम जैसा दिखने वाला शख्स लड़कियों के साथ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed