{"_id":"618b6b24fb4149330b4dfaf8","slug":"rewa-lokayukta-police-caught-govindgarh-station-in-charge-and-asi-red-handed-while-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीवा: लोकायुक्त पुलिस ने गोविंदगढ़ थाना प्रभारी और एएसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीवा: लोकायुक्त पुलिस ने गोविंदगढ़ थाना प्रभारी और एएसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा
Wed, 10 Nov 2021 12:18 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:18 PM IST
सार
रीवा में लोकायुक्त ने थाना प्रभारी को 10 हजार और एएसआई को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।
विज्ञापन
रीवा में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए पुलिसकर्मी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकायुक्त पुलिस ने रीवा में गोविंदगढ़ थाना प्रभारी एसएस बघेल को 10 हजार और एएसआई परिहार को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रीवा एसपी नवनीत भसीन ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
रीवा में गोली चालन और लूट के मामले में एक आरोपी से मामला रफा-दफा करने के लिए थाना प्रभारी और एएसआई ने 13 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त को कर दी। बुधवार को लोकायुक्त टीम ने ट्रैप करने की स्ट्रैटेजी बनाई और बघेल और परिहार को 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इसके बाद एसपी ने दोनों को तत्काल निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं।