{"_id":"641197b5f71f9f8fc90bfc56","slug":"rewa-crime-son-killed-mother-for-money-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa Crime: पैसे के लिए बेटे ने मां की हत्या की, लाठी-डंडे से तब तक पीटता रहा, जब तक वह मर न गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa Crime: पैसे के लिए बेटे ने मां की हत्या की, लाठी-डंडे से तब तक पीटता रहा, जब तक वह मर न गई
Wed, 15 Mar 2023 03:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 15 Mar 2023 03:32 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के रीवा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने अपनी मां को सिर्फ पैसे के विवाद को लेकर मार डाला। गजब तो यह है कि युवक यानी मृतक महिला का बेटा अपनी मां को तब तक पीटता रहा, जब तक वह मर न गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रीवा जिले के हनुमना थाना अंतर्गत पिपराही चौकी के नकवार गांव से हत्या का मामला सामने आया है। यहां पर बेटे ने पैसे के लिए मां को मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि पैसे को लेकर युवक से अपनी मां के साथ झगड़ा हुआ। पैसा नहीं देने पर युवक ने लाठी डंडा से मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजवंती सिंह गौड़ पति नचकऊ सिंह उम्र 70 साल के साथ पुत्र सिद्धराज सिंह पिता नचकऊ सिंह उम्र 25 साल से पैसे को लेकर वाद-विवाद हुआ। विवाद बढ़ता गया और युवक अचानक लाठी डंडा से प्रहार कर दिया, तब तक करता रहा, जब उसकी मौत नहीं हो गई।
विज्ञापन
वहीं, ग्रामीणों ने जब पुलिस को सूचना दी तो मौके पर हनुमना थाना प्रभारी चेतन मार्शकोले और चौकी प्रभारी प्रज्ञा पटेल और उनके स्टॉप ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पीएम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
