{"_id":"62413920303fbb73a57bd7f0","slug":"rewa-chef-lata-tandon-s-dispute-with-husband-allegations-of-physical-and-mental-torture-due-to-affair-with-another-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीवा: शेफ लता टंडन का पति से विवाद, दूसरी महिला से अफेयर के चलते शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीवा: शेफ लता टंडन का पति से विवाद, दूसरी महिला से अफेयर के चलते शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के लगाए आरोप
Mon, 28 Mar 2022 10:00 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 28 Mar 2022 10:00 AM IST
सार
रीवा प्राइड लता टंडन का अपने पति से विवाद हो गया है। उन्होंने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है वहीं, वे फिलहाल पति का घर छोड़कर अपने माता पिता के घर इंदौर में रह रही हैं।
विज्ञापन
शेफ लता टंडन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने वाली रीवा प्राइड लता टंडन का अपने पति से विवाद हो गया है। उन्होंने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है फिलहाल वे पति का घर छोड़कर अपने माता-पिता के घर इंदौर में रह रही हैं।
रीवा के सिविल लाइन थाने में लता टंडन ने जो एफआईआर दर्ज कराई है उसके अनुसार उन्होंने अपने पति मोहित टंडन पर बीते एक साल से किसी अन्य महिला से अनैतिक संबंध का आरोप लगाया है। लता टंडन ने पति पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और तलाक देने का आरोप लगाया है, जिसके चलते लता टंडन ने रविवार को अपनी मां और भाई के साथ जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
लता ने अपने पति पर गाली गलौच कर घर से निकालने का आरोप भी लगाया। लता टंडन का कहना है कि बीते 4 महीने से वे अपने पति को समझाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन वे कोई बात नहीं मान रहे हैं। वहीं वे कई महीनों से लता और उनके बेटे के लिए खर्चे के रुपये भी नहीं दे रहे हैं। लता टंडन ने अपने पति पर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
लता टंडन की शादी उनके पति मोहित से 2005 में हुई थी, उनका एक 15 साल का बेटा है, जिसे लेकर वे फिलहाल अपने मायके इंदौर में रह रही हैं। बता दें लगातार 81 घंटे तक खाना बनाकर लता ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था।