फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa BJP MP Janardan Mishra Says those who approach farmers to recover Loan Will be beaten

भाजपा सांसद के किसान कर्जमाफी पर बिगड़े बोल, बोले- वसूली के लिए आए तो हाथ तोड़कर गला दबा देंगे

Tue, 05 Nov 2019 09:05 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Tue, 05 Nov 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
Rewa BJP MP Janardan Mishra Says those who approach farmers to recover Loan Will be beaten
रीवा जिले के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा - फोटो : Social Media

मध्यप्रदेश के रीवा जिले के सांसद जनार्दन मिश्रा के किसानों से कर्ज वसूली को लेकर दिए गए बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल मिश्रा ने अपने बयान में कहा कि यदि कांग्रेस या पुलिस का कोई व्यक्ति किसानों से वसूली करने आएगा तो उसके हाथ तोड़ देंगे, गला दबाकर मार देंगे। बता दें कि मिश्रा ने यह बयान सोमवार को उनकी पार्टी की ओर से हो रहे किसान आक्रोश आंदोलन के दौरान दिया।

विज्ञापन


63 वर्षीय मिश्रा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मजबूती के साथ प्रदेश के किसानों के साथ खड़े हैं। बता दें कि जनार्दन मिश्रा पहले भी ऐसे विवादित बयान दे चुके हैं। रीवा सीट से वह दो बार चुनाव जीते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने साल 2014 और 2019 में टिकट दिया था। मिश्रा ने रीवा के कार्यक्रम में कहा कि कमलनाथ सरकार प्रदेश में विभाजन और विनाश की राजनीति कर रही है।

विज्ञापन

सरकारी अफसर को जिंदा गाड़ने की दी थी धमकी

बता दें कि सांसद मिश्रा ने सितंबर में रीवा के निगम आयुक्त सभाजीत यादव (आईएएस) को जिंदा गाड़ने की धमकी दे डाली थी। एक बैठक के दौरान उन्होंने कहा था कि जब निगम आयुक्त आपके पास आए और पैसे मांगे तो मुझे बुलाना। मैं आऊंगा और एक गड्ढा खोदकर उसे जिंदा गाड़ दूंगा। मैं समय पर नहीं आ सका तो आप लोगों को यह करना होगा। इसलिए सभी लोग कुदाल और कुल्हाड़ी नुकीली करके रखवा लो। सांसद के इस बयान का वीडियो वायरल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed