{"_id":"64cb81db2607cd17b90ce4d3","slug":"rewa-babu-of-deo-office-arrested-for-taking-bribe-of-ten-thousand-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa: डीईओ कार्यालय का बाबू दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निलंबन से बहाली कराने के नाम पर मांगे थे 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa: डीईओ कार्यालय का बाबू दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निलंबन से बहाली कराने के नाम पर मांगे थे 50 हजार
Thu, 03 Aug 2023 04:00 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 03 Aug 2023 04:00 PM IST
सार
निलंबन की बहाली कराने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के बाबू को गिरफ्तार किया गया है। उसे दस हजार रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Bribe
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के रीवा में लोकायुक्त टीम ने जिला शिक्षा अधिकारी के बाबू को दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उसने निलंबन की बहाली कराने के नाम पर पचास हजार रुपये मांगे थे। पांच हजार वह पहले ले चुका था। अब दस हजार ले रहा था तभी रीवा लोकायुक्त ने पकड़ लिया।
जानकारी के मुताबिक रवि शुक्ला ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह सहायक शिक्षक संबद्ध कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी हनुमाना में पदस्थ था। उसे किन्ही कारणों से निलंबित कर दिया गया था। इस सिलसिले में वह रीवा जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पहुंचा था। तभी उसे वहां विजय शर्मा सहायक ग्रेड 3 स्थापना शाखा 3 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मिला। जिसने निलंबन से बहाली कराने की बात कही। साथ ही इस काम के बदले पचास हजार रुपये की मांग की। बातचीत के दौरान ही उसने रवि से पांच हजार रुपये ले लिए थे। बाकि रकम बाद में देने पर सहमति बनी थी। रवि ने इस बात की शिकायत लोकायुक्त से की।
लोकायुक्त ने छानबीन के बाद ट्रैप की तैयारी की। योजना अनुसार शिकायतकर्ता रवि शुक्ला को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रुपये लेकर भेजा गया। जैसे ही उसने दस हजार रुपये लिए, लोकायुक्त की टीम ने आरोपी विजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।