{"_id":"61f1116f05ec15442240a5c3","slug":"rewa-attempts-to-blow-up-an-overbridge-located-on-nh-30-failed-police-defused-the-bomb-before-the-explosion","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीवा: NH-30 पर स्थित एक ओवरब्रिज को उड़ाने की कोशिश नाकाम, योगी आदित्यनाथ के नाम धमकी भरा लेटर भी मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीवा: NH-30 पर स्थित एक ओवरब्रिज को उड़ाने की कोशिश नाकाम, योगी आदित्यनाथ के नाम धमकी भरा लेटर भी मिला
Wed, 26 Jan 2022 03:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 26 Jan 2022 03:38 PM IST
सार
गणतंत्र दिवस के दिन शरारती तत्वों ने मध्य प्रदेश में धमाके करने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहे। रीवा जिले के मनगवां इलाके में स्थित एक ओवरब्रिज के नीचे टाइम बम लगाया गया था, जिसे BDS ने धमाके के पहले डिफ्यूज कर दिया।
विज्ञापन
मनगवां इलाके में स्थित वह ओवरब्रिज जिसके नीचे बम था
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रीवा के मनगवां इलाके में कश्मीर से कन्याकुमारी को जोड़ने वाले एक ओवरब्रिज को उड़ाने की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस ने धमाका होने के 5 मिनिट पहले ही बम को निष्क्रिय कर दिया। रीवा जिले के मनगवां इलाके में स्थित एक ओवरब्रिज के नीचे टाइम बम लगाया गया था। पुलिस के अनुसार टाइम बम में सेट समय से 5 मिनट पहले ही बम निरोधक दस्ते ने उसे डिफ्यूज कर दिया। जिस ब्रिज को उड़ाने के लिए बम लगाया गया था उसके नीचे दीवार पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम धमकी भरा एक लेटर भी पुलिस को मिला है, जिसमें लिखा है कि यूपी सीएम योगी ये रोक सकता है। बाकी जानकारी 8/112022 बोतल बम के अंदर है, प्रयागराज पुलिस नहीं तो कार और बस जलेगा।
मामले की जानकारी पुलिस को बुधवार सुबह 6 बजे मिली, जिसके बाद पुलिस करीब 7 बजे घटनास्थल पर पहुंची। हाईवे पर ट्रैफिक को रोका गया और SP नवनीत भसीन को पूरे मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद 9.30 बजे बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और बम को डिफ्यूज किया। टाइम बम को BDS टीम ने जब्त कर लिया है। बम किस तरह का था और उसकी क्षमता कितनी थी, इसकी जांच की जा रही है। इस मामले पर ADGP केपी व्यंकटेश राव ने कहा कि शरारती तत्वों ने UP चुनाव को लेकर ये हरकत की है। हमने UP DGP को सूचना दे दी है। जल्द ही मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
गंगेव चौकी ओवरब्रिज के नीचे भी मिला बम
मनगवां थाना इलाके में मिले बम के साथ ही रीवा के गंगेव चौकी के पास ओवरब्रिज के नीचे भी ग्रामीणों ने बम होने का दावा किया था। हालांकि ग्रामीणों ने ही बम को उखाड़कर पानी में फेंककर निष्क्रिय कर दिया।