{"_id":"61f4e51e209f890df9395a3b","slug":"rewa-attempt-to-blow-up-banaras-highway-bomb-found-for-the-second-time-within-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीवा: बनारस हाईवे को बम से उड़ाने की कोशिश, चार दिन के अंदर दूसरी बार मिला बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीवा: बनारस हाईवे को बम से उड़ाने की कोशिश, चार दिन के अंदर दूसरी बार मिला बम
Sat, 29 Jan 2022 12:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:28 PM IST
सार
रीवा के मऊगंज से गुजरने वाले बनारस हाईवे के पटेहरी पुल को उड़ाने के लिए बॉक्सनुमा बक्से में बम रखा गया था, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बम को डिफ्यूज कराया।
विज्ञापन
बम वाला बॉक्स ले जाता बम निरोधक दस्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक बार फिर बम से दहशत मचाने की कोशिश की गई है। प्रदेश का रीवा जिला उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा है। लिहाजा उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों को लेकर बार-बार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बार बनारस हाईवे पर बने एक पुल को उड़ाने के लिए बम लगाया गया था, जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया।
मामला मऊगंज से गुजरने वाले बनारस हाईवे के पटेहरी पुल का है, जिसे उड़ाने के लिए शरारती तत्वों ने पुल के नीचे बम रखा था। पुलिस को बाक्सनुमा चीज में बम रखें होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सड़क के दोनों तरफ यातायात को रोकने के बाद, बम निरोधक दस्ते ने उसे डिफ्यूज कर दिया। बम होने की खबर सामने आने के बाद सीमा से लगे इलाकों में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने रीवा बनारस हाइवे में मऊगंज के पटेहरी ओवरब्रिज के नीचे बॉक्सनुमा बम रखे होने की सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। हाईवे पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी लग गई। एसपी नवनीत भसीन भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए थे। रीवा जिले में बम मिलने की ये जनवरी माह के अंदर चौथी घटना है इसके पहले 21 जनवरी को सोहागी में, 26 जनवरी को मनगवां और गंगेव में बम मिला था।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके चलते यूपी की सीमा से लगे प्रदेश के जिलों में ऐसी वारदातें की जा रही हैं। इस घटना के पहले भी 26 जनवरी के दिन कश्मीर से कन्याकुमारी जाने वाले हाईवे को उड़ाने के लिए एक पुल के नीचे बम मिला था, इसके साथ ही गणतंत्र दिवस पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम का धमकी भरा पत्र भी बम के साथ पुल के नीचे चस्पा किया गया था।