फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Resignation of Vice Chancellor: Dr. BR Ambedkar Social Science University Vice Chancellor resigned

मध्य प्रदेश: डॉ. बीआर आंबेडकर सामाजिक विज्ञान विवि की कुलपति आशा शुक्ला को हटाया

Fri, 28 Jan 2022 06:20 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 28 Jan 2022 06:20 PM IST
सार

इंदौर के पास महू की डॉ. बीआर आंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशा शुक्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री ने दावा किया कि प्रोफेसर शुक्ला को वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की वजह से हटाया है।  

विज्ञापन
Resignation of Vice Chancellor: Dr. BR Ambedkar Social Science University Vice Chancellor resigned
प्रोफेसर आशा शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के पास महू में स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर आशा शुक्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अचानक इस्तीफे की वजह आशा शुक्ला ने नहीं बताई है। हालांकि, राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने दावा किया कि प्रोफेसर शुक्ला के खिलाफ वित्तीय अनियमितता के आरोप थे। इसी वजह से विश्वविद्यालय में धारा 44 लगाते हुए प्रोफेसर आशा शुक्ला को हटाया गया है। इस बीच, आशा शुक्ला का इस्तीफा भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 
विज्ञापन


राज्य सरकार ने वित्तीय अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद जांच कराई थी। जिसमें आरोप सही साबित होने पर विश्वविद्यालय में धारा 44 लगाकर कार्रवाई की गई है। उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री महेन्द्र यादव ने एक वीडियो जारी कर कहा कि कोई भी अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी। कुलपति के कार्यकाल के दौरान वित्तीय अनियमितता की शिकायत सरकार को मिली थी। जांच में दोष सिद्ध पाया गया। इसके बाद सरकार ने विश्वविद्यालय में धारा 44 लगाकर कुपपति को अपने पद से हटा दिया है। 
विज्ञापन


कुलपति के कार्यकाल में अनियमितता की इंदौर संभागायुक्त से शिकायत की जांच की गई थी। जांच प्रतिवेदनक के आधार पर कुलपति के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन पर पंचायत राज प्रशिक्षण के दौरान बिना विधिवित प्रक्रिया का पालन करने राशि खर्च करने, परामर्श एवं अतिथि विद्धानों की नियुक्ति में अनियमितता, बिना सक्षम स्वीकृति के विश्वविद्यालय में अध्ययनशालाओ का गठन करने के संबंध में आरोप लगे थै। यहीं नहीं कुलपति पर जांच के दौरान शिकायतों के संबंध में मूल दस्तावेज भी जांच समिति को उपलब्ध नहीं कराने का आरोप है। इससे पहले प्रो. आशा शुक्ला भोपाल की बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्ष थीं। उस समय भी उन पर इसी तरह के आरोप लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लिखा है इस्तीफे में 
आशा शुक्ला ने कुलाधिपति को भेजे इस्तीफे में लिखा है कि- आपके मार्गदर्शन से विश्वविद्यालय को इतनी ऊंचाइयों पर अपने सहयोगियों के साथ पहुंचाया है। मैं अपने निजी कारणों से अब आगे सेवाएं  निरंतर रखने में असमर्थ हूं। कृपया मेरा त्यागपत्र स्वीकार कीजिए। 


दलित हो सकता है नया कुलपति
प्रो. आशा शुक्ला की जगह किसी दलित को डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय का कुलपति बनाने की चर्चा है। सूत्रों का दावा है कि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव अपने किसी करीबी को इस पद पर बिठा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed