फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhirendra Krishna Shastri said that the grace of Bageshwar Balaji is going to rain in Rajgarh

Rajgarh: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जारी किया वीडियो, कहा- राजगढ़ में बरसने वाली है बागेश्वर बालाजी की कृपा

Thu, 01 Jun 2023 07:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 01 Jun 2023 07:47 PM IST
सार

25 से 29 जून तक राजगढ़ जिले में बागेश्वरधाम धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत कथा सुनाएंगे। इसके आयोजन की तैयारियों को लेकर शास्त्री ने एक वीडियो जारी किया। 

विज्ञापन
Dhirendra Krishna Shastri said that the grace of Bageshwar Balaji is going to rain in Rajgarh
पंडित धीरेंद्र शास्त्री। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजगढ़ जिले में जून माह के अंतिम सप्ताह में हनुमंत कथा करने के लिए राजगढ़ आ रहे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जिलेवासियों के लिए एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में वे सभी जिलेवासियों से कह रहे हैं कि आप सभी राजगढ़ जिले के लोगों को बताते हुए बहुत प्रसन्नता है, श्री हनुमंत कथा का महा-महोत्सव आपके राजगढ़ जिले में होने जा रहा है। आप सभी तैयारी करो महा महोत्सव होना चाहिए, क्योंकि आपके राजगढ़ जिले में बागेश्वर महाराज की कृपा बरसने वाली है।
विज्ञापन


बता दें कि 25 से 29 जून तक राजगढ़ जिले में बागेश्वरधाम धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत कथा सुनाएंगे। कथा की तैयारियां आयोजन समिति और स्थानीय धार्मिक बंधुओं ने शुरू कर दी है। ऐसे में धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के वीडियो संदेश ने जिलेवासियों और धर्म प्रेमी बंधुओं को और अधिक ऊर्जा प्रदान की है।
विज्ञापन

 



गौरतलब है कि आयोजित होने वाले कार्यक्रम में एमपी के अन्य जिलों सहित राजगढ़ जिले की सीमा से सटे राजस्थान से भी धर्मप्रेमी बंधुओं के पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में राजगढ़ जिले में पहुंचने वाले धर्मप्रेमी बंधुओं की अनुमानित संख्या दो लाख से अधिक बताई जा रही है। ऐसे में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed