MP News: जड़ी बूटियों की दुकान में मिले प्रतिबंधित वन्य व समुद्री जीवों के अवशेष, वन विभाग ने ऐसे किया खुलासा
MP News: विदिशा जिले में वन विभाग व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए जड़ी बूटी की दुकान पर छापेमार कार्रवाई की है, जिसने पुलिस और वन विभाग की टीम दोनों के ही होश उड़ा दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वन विभाग की टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर विदिशा के बाजार में स्थित जड़ी बूटी की सुंदर लाल वैधकी दुकान पर शुक्रवार की देर शाम 6 बजे के लगभग छापेमार कार्रवाई की है, जिसमें उक्त संयुक्त टीम ने विभिन्न वन्य व समुद्री जीवों के अवशेष बरामद किए है जोकि प्रतिबंधित है।
जानकारी के मुताबिक उक्त टीम को शिकायत मिली थी कि उक्त दुकान पर वन्य जीव के अंग व उनका इस्तेमाल कर बनाई गई देशी जड़ी बूटी बेची जा रही है। वन विभाग के एसडीओ विजय मौर्य व उनकी टीम के साथ-साथ कोतवाली पुलिस की टीम बाजार पहुंची। उक्त बाजार में स्थित देशी जड़ी बूटी की दुकान से कई प्रकार के वन्य व समुद्री जीवों के अवशेष बरामद किए गए।
समुद्री जीवों भी के अंग मिले
इनमें शेह के सींग, कई जीवों की हड्डियां, समुंदर के पानी में पाए जाने वाले कई जीवों के अंग, बाहर से लाई जाने वाली प्रजाति एवं कई अन्य जानवरों के अवशेष और समुद्री जीवों के भी अंग मिले है।
टीम जांच में जुटी
उक्त मामले में एसडीओ विजय मौर्य ने बताया कि उक्त दुकान की शिकायत हमें प्राप्त हुई थी, जिसके पश्चात एक व्यक्ति को हमने ग्राहक बनाकर भेजा और टीम ने जो सामान यहां से जब्त किया है वह खुलेआम बेचा जा रहा है, जो गैरकानूनी है, फिलहाल टीम जांच में जुटी है।
