फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Relief to farmers, water will be released for summer moong in 80 thousand hectare area of Narmadapuram and Harda district

किसानों को राहत: नर्मदापुरम और हरदा जिले के 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन मूंग के लिए पानी छोड़ा जाएगा

Wed, 02 Mar 2022 01:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 02 Mar 2022 01:39 PM IST
सार

कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा और नर्मदापुरम क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल के लिए 25 मार्च से पानी छोड़ने की जानकारी दी। इस बार करीब 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों के लिए पानी छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Relief to farmers, water will be released for summer moong in 80 thousand hectare area of Narmadapuram and Harda district
कृषि मंत्री कमल पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा और नर्मदापुरम क्षेत्र के किसानों को राहत देते हुए 25 मार्च से 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन मूंग के लिए पानी छोड़ने की जानकारी दी। कृषि मंत्री ने कहा कि जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने अधिकारियों को पानी छोड़ने का निर्देश दिया है, इसके लिए मैं सीएम चौहान और मंत्री सिलावट का आभार व्यक्त करता हूं। 
विज्ञापन


उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में पानी छोड़ा जाएगा केवल उस हिस्से में फसल की बोनी करें, पानी न मिलने की स्थिति में फसलों का नुकसान होगा। इसलिए जानकारी मिलने के बाद ही बोनी शुरू करें। जिन क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंचेगा, वहां के किसान पानी की व्यवस्था के हिसाब से बुआई करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक हुई है। ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल से किसानों को फायदा हुआ है। क्षेत्र में कृषि घाटे का नहीं लाभ का धंधा बनी है।
विज्ञापन


तवा उत्सव मनाने की तैयारी
कृषि मंत्री कमल पटेल ने तवा उत्सव मनाने की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार दो दिवसीय तवा उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें नर्मदापुरम और हरदा के किसान भाग लेंगे। इस उत्सव के आयोजन से हमारी संस्कृति का प्रचार-प्रसार होगा। बता दें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीणों से हर जिले का गौरव दिवस मनाने की अपील की है, जिसके तहत अब ग्रामीण गांव का जन्मदिन मनाने की तैयारी में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed