फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Relaxation in lockdown rules in Indore, Government offices will be able to open with full capacity from Monday

इंदौर में लॉकडाउन नियमों में छूट, सोमवार से पूरी क्षमता के साथ खुल सकेंगे सरकारी कार्यालय

Sun, 28 Jun 2020 05:42 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 28 Jun 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Relaxation in lockdown rules in Indore, Government offices will be able to open with full capacity from Monday
Indore municipal corporation - फोटो : Social Media

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एमपी में दिशानिर्देशों में ढील मिलनी शुरू हो गई है। इंदौर प्रशासन की तरफ से अब सरकारी कार्यालयों को सोमवार से पूरी क्षमता के साथ काम करनी की छूट दे दी गई है। 

विज्ञापन


कोरोना और लॉकडाउन की वजह से जिले में पिछले तीन महीने से सरकारी कार्यालयों में कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

प्रशासन के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि जिले में स्थित सभी केंद्रीय, राज्य सरकार, अर्ध-सरकारी कार्यालयों को मार्च के अंतिम सप्ताह में कोविड-19 के प्रकोप के कारण बंद करने के लिए कहा गया था। लेकिन एक महीने पहले ही कार्यालयों को 50 प्रतिशत कर्मचारी क्षमता के साथ फिर से खोलने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, 'अब चूंकि जिले में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है, इसलिए प्रशासन ने नए आदेश जारी किए हैं ताकि ये कार्यालय अब 100 प्रतिशत कर्मचारियों की संख्या के साथ संचालित हो सकें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने सरकारी कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे कार्यालयों में कोविड-19 से सुरक्षा के लिए जारी किए गए सभी दिशानिर्देशों का पालन करें।

इस बीच, मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जदिया ने कहा कि पिछले 24 घंटों में जिले में कोरोना के 40 नए मामलों का पता चला, जिससे इसकी संख्या बढ़कर 4,615 हो गई। उन्होंने कहा कि जिले में 3,415 लोग अब तक संक्रमण से उबर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed