फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Relationship wired in Shivpuri: niece was raped by uncle, the girl remained unconscious for 20 hours due to shock

शिवपुरी में रिश्ते तार-तार: नाबालिग भांजी के साथ मामा ने किया दुष्कर्म, बच्ची सदमे से 20 घंटे बेहोश रही

Sat, 26 Feb 2022 01:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 26 Feb 2022 01:56 PM IST
सार

शिवपुरी जिले के कोतवाली इलाके में मामा द्वारा भांजी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। 20 घंटे बाद होश आने पर बच्ची के बयान लिए गए। आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

विज्ञापन
Relationship wired in Shivpuri: niece was raped by uncle, the girl remained unconscious for 20 hours due to shock
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

शिवपुरी जिले के कोतवाली इलाके में मामा द्वारा भांजी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। 20 घंटे बाद होश आने पर बच्ची के बयान लिए गए। आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार शाम की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी परीक्षा देने के लिए अपनी बहन के घर शिवपुरी आया हुआ था। घटना के समय पीड़िता और उसका आरोपी मामा घर पर अकेले थे। नाबालिग बच्ची का पिता सुबह मजदूरी पर चला गया था और मां सिलाई सीखने के लिए गई थी। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपी मामा ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद उसे डरा धमका कर इस घटना की जानकारी किसी को न देने की बात कही। घटना के बाद नाबालिग बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और पिता और खुद आरोपी मामा ने बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे की तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण वह लगभग 20 घंटे बाद होश में आई और उसके बाद उसने यह पूरी घटना अपने पिता को बताई।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज किए और आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मामा भी नाबालिग बताया जा रहा है। आरोपी पिछले चार साल से पीड़िता के घर पर ही रहकर शिवपुरी में पढ़ाई कर रहा था। दो साल से क़ोरोना काल में वह अपने गांव धतूरा रह रहा था, लेकिन दसवीं की परीक्षा शुरू होने पर अपने बड़े भाई के साथ परीक्षा देने के लिए शिवपुरी आया था। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया ने बताया कि बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उसके बयान दर्ज नहीं हो पाए थे। शुक्रवार की शाम बयान दर्ज किए गए हैं। उसके बाद आरोपी नाबालिग मामा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed