{"_id":"63cffcf8c4587f34f167c37a","slug":"rehearsal-of-republic-day-parade-took-place-at-dussehra-ground-in-ujjain-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उज्जैन के दशहरा मैदान पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल; पुलिस, NCC के जवान और विद्यार्थी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उज्जैन के दशहरा मैदान पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल; पुलिस, NCC के जवान और विद्यार्थी हुए शामिल
Tue, 24 Jan 2023 09:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 24 Jan 2023 09:15 PM IST
सार
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह दशहरा मैदान पर होता है। जहां सुबह और शाम को जिला पुलिस बल, सशस्त्र बल, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी परेड की रिहर्सल में जुटे हुए हैं। परेड की रिहर्सल पुलिस लाइन के रक्षित निरीक्षक व पुलिस अधिकारी और एनसीसी के अधिकारियों द्वारा करवाई जा रही है।
विज्ञापन
उज्जैन के दशहरा मैदान पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के दौरान जवान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन के दशहरा मैदान पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल में पूर्ण ड्रेस के साथ पुलिस-होमगार्ड, एनसीसी के जवानों और स्कूल के विद्यार्थियों ने परेड तथा अन्य कार्यक्रमों की फाइनल रिहर्सल की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर आशीष सिंह और एडीएम संतोष टैगोर ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह दशहरा मैदान पर होता है। जहां सुबह और शाम को जिला पुलिस बल, सशस्त्र बल, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी परेड की रिहर्सल में जुटे हुए हैं। परेड की रिहर्सल पुलिस लाइन के रक्षित निरीक्षक व पुलिस अधिकारी और एनसीसी के अधिकारियों द्वारा करवाई जा रही है। दशहरा मैदान पर प्रतिदिन परेड रिहर्सल के साथ ही गणतंत्र दिवस पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी भी स्कूल के विद्यार्थी कर रहे हैं।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव लेंगे परेड की सलामी
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी की सुबह नौ बजे से दशहरा मैदान पर होगा। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव परेड की सलामी लेंगे।
