फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Reconciliation between Mirchi Baba and Govind Singh: Baba, who insists on apologizing, said - Govind Singh is my beloved

मिर्ची बाबा और गोविंद सिंह में सुलह: माफी मांगने की रट लगाने वाले बाबा बोले- गोविंद सिंह तो मेरे लाड़ले हैं

Sat, 26 Feb 2022 12:04 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 26 Feb 2022 12:04 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहने वाले मिर्ची बाबा की कांग्रेस नेता गोविंद सिंह से सुलह हो गई है। दो दिन पहले बाबा गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिले थे और गोविंद सिंह पर बरस रहे थे। अब सब बदल गया है।

विज्ञापन
Reconciliation between Mirchi Baba and Govind Singh: Baba, who insists on apologizing, said - Govind Singh is my beloved
गोविंद सिंह का मुंह मीठा कर सुलह करते मिर्ची बाबा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिंड में मिर्ची बाबा को कांग्रेस के मंच से उतार दिया गया था। इस बात से मिर्ची बाबा नाराज थे। कांग्रेस नेता गोविंद सिंह के खिलाफ तो उन्होंने मोर्चा खोल दिया था। गोविंद सिंह भी मिर्ची बाबा को लेकर गुस्से में बयान दे रहे थे। अब पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा ने दोनों के बीच मध्यस्थता करा दी है। मिर्ची बाा ने कहा कि गोविंद सिंह ने सनातन धर्म और दलितों का अपमान किया है। सुलह होने के बाद बोले कि गोविंद सिंह मेरे लाड़ले, हम गोमाता की लड़ाई लड़ते रहेंगे।  
विज्ञापन

 
पीसी शर्मा ने गोविंद सिंह और मिर्ची बाबा की अपने निवास पर मुलाकात कराई। मिर्ची बाबा ने मीडिया से कहा कि मंच पर व्यवस्थाओं का विषय था। आज हम लोग चर्चा के लिए साथ बैठे हैं। गोविंद सिंह मेरे लाडले है और मेरे प्रति स्नेह रखते है। उन्होंने कहा कि मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का प्रोटोकॉल तय था। पीसी शर्मा, गोविंद सिंह और हम धर्म की लड़ाई लड़ते हैं। हम गोमाता की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे। वहीं, गोविंद सिंह ने कहा कि कुछ लोगों ने गलतफहमी पैदा कर दी थी। मैं संत महात्माओं का पूरा सम्मान करता हूं और करता रहूंगा। मेरा सनातन धर्म में पूरा विश्वास है। पांचवी कक्षा में पढ़ता था तब से हनुमान चालीसा, गायत्री मंत्र पढ़ता हूं। संत महात्माओं के बिना सनातन धर्म सुरक्षित नहीं है। मेरी और बाबा के बीच जो गलतफहमी थी, वह बातचीत से दूर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed