फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam Weather News: After two days of light drizzle, heavy rains started in Ratlam today

Ratlam Weather News: दो दिन की हल्की बूंदाबांदी के बाद रतलाम में आज तेज बारिश का दौर शुरू, सड़कें बनी तालाब

Thu, 04 May 2023 02:22 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 04 May 2023 02:22 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के कई शहरों में इन दिनों मानसून जैसे हालात बने हैं। रतलाम में दो दिनों से जारी हल्की बूंदाबांदी के बाद आज तेज बारिश हुई। एक घंटे की मूसलाधार बारिश के चलते शहर की सड़कें तालाब की तरह भर गई।

विज्ञापन
Ratlam Weather News: After two days of light drizzle, heavy rains started in Ratlam today
रतलाम में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के अन्य शहरों के बाद अब रतलाम में भी तेज बारिश का दौर शुरू हो चुका है। बीते दो दिनों से बारिश का मौसम बनने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी का दौर चल रहा था। इसके बाद गुरुवार सुबह तेज धूप निकली, लेकिन कुछ घंटों बाद कि आसमान में काले बादल छा गए और थोड़ी ही देर में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन


हल्की बूंदाबांदी के बाद शुरू हुई बारिश का दौर करीब एक घंटे तक लगातार एक जैसा चलता रहा, जिसके चलते शहर की सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगी थी। बेमौसम बारिश होने से लोग परेशान हैं। किसानों का मानना है कि जब गर्मी से जमीन तपती है तब फसल अच्छी होती है लेकिन इस बार बेमौसम बारिश होने से कुछ समझ नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन


अप्रैल के शुरुआती दिनों को छोड़ दें, तो बीते दो सप्ताह से गर्मी गायब हो चुकी है, जबकि इस साल मई माह में तापमान 40 डिग्री के आंकड़े को भी नहीं छू नहीं पा रहा है। वहीं, रात का तापमान 20 से 22 डिग्री के करीब है। जबकि इन दिनों दोपहर के समय घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता था, दोपहर 12:00 बजे बाद लू लगने का डर बना रहता था, लेकिन इस बार हालात मानसून जैसे बने नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed