फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: Stones pelted on former MLA's vehicle on Mumbai-Delhi Expressway, front glass burst

Ratlam: मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर पूर्व विधायक के वाहन पर पथराव, आगे का कांच फूटा, बाल-बाल बचे नेताजी

Fri, 02 Feb 2024 05:38 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 02 Feb 2024 05:38 PM IST
सार

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना शुक्रवार देर शाम मेघनगर से मुंबई दिल्ली एक्सप्रेस वे से रतलाम लौट रहे थे। उनका वाहन जब माही नदी के समीप से गुजर रहा था तभी अचानक उनके वाहन पर पथराव हुआ। इससे उनकी गाड़ी का आगे का शीशा फूट गया। विधायक भी आगे चालक के पास बैठे थे।

विज्ञापन
Ratlam: Stones pelted on former MLA's vehicle on Mumbai-Delhi Expressway, front glass burst
पूर्व विधायक की कार पर हुआ पथराव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के रतलाम से गुजर रहे मुंबई दिल्ली एक्सप्रेस वे पर पूर्व विधायक की कार पर पथराव की घटना हो गई। पांच दिन पहले भी कई चार पहिया वाहन और बस पर पत्थर फेंके गए थे। पूर्व विधायक के वाहन चालक ने अज्ञात के खिलाफ आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। 
विज्ञापन


रतलाम से लगा फोरलेन हो या एटलेन, वाहन चालकों के लिए सुरक्षित नहीं है। यहां आए दिन वाहनों पर पथराव की घटनाएं सामने आ रही हैं। पांच दिन पूर्व जहां रतलाम से जावरा के बीच कई चार पहिया वाहनों सहित बस पर पथराव हुआ था तो वहीं बीती रात बदमाशों ने एटलेन पर रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक के वाहन पर पथराव किया। वाहन चालक सूझ-बूझ से पूर्व विधायक को सुरक्षित लेकर औद्योगिक थाने लेकर पहुंचा। यहां पूर्व विधायक के वाहन चालक ने अज्ञात के खिलाफ आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना अपने वाहन से झाबुआ जिले के मेघनगर गए थे। पूर्व विधायक दिलीप मकवाना देर शाम को मेघनगर से वापस मुंबई दिल्ली एक्सप्रेस वे से वापस रतलाम लौट रहे थे। उनका वाहन जब माही नदी के समीप से गुजर रहा था तभी अचानक उनके वाहन पर पथराव हुआ। एक बड़ा पत्थर उनके वाहन के आगे वाले कांच पर आकर लगा जिससे कांच फूट गया। अचानक हुए पथराव से वाहन में आगे चालक के पास वालीं सीट पर बैठे पूर्व विधायक दिलीप मकवाना घबरा गए। उन्होंने वाहन चालक को वाहन रोकने नहीं दिया। यहां मकवाना सीधे औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना पहुंचे। यहां उन्होंने थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा को घटना की जानकारी दी। पूर्व विधायक दिलीप मकवाना की ओर से उनके वाहन चालक ने घटना की लिखित शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाजपा नेता पूर्व विधायक दिलीप मकवाना ने बताया कि 8 लेन पर इस तरह की घटना चिंतनीय है। आए दिन पथराव की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से 8 लेन पर गुजरने वाले वाहनों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की बात कही। गौरतलब है कि पांच दिन पूर्व भी जावरा और हसनपालिया के बीच कुछ चार पहिया वाहनों सहित एक बस पर अज्ञात बदमाशों ने लूट की नीयत से पथराव किया था। हालांकि बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए थे। अब एक बार फिर पूर्व विधायक दिलीप मकवाना के वाहन पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव किया है। पूर्व में हुई घटना को ही अगर पुलिस गंभीरता से ले लेती और गश्त बढ़ा देती, तो हो सकता है कि यह वाकया दुबारा नहीं होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed