फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam road accident: Newly married couple died in a road mishap near Ratlam

मध्य प्रदेश: शादी के बाद बहू को मायके छोड़ने जा रहे थे, नवविवाहित युगल समेत चार की मौत

Mon, 14 Feb 2022 04:40 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 14 Feb 2022 04:40 PM IST
सार

रतलाम में भीषण सड़क हादसे में धार के एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में नवविवाहित दंपति भी शामिल है, जिनकी शादी पिछले हफ्ते हुई थी।

विज्ञापन
Ratlam road accident: Newly married couple died in a road mishap near Ratlam
रतलाम में सड़क हादसे में कार पूरी तरह नष्ट हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के रतलाम में सोमवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हुई है। 2 फरवरी को वैवाहिक बंधन में बंधे नवविवाहित युगल की भी हादसे में मौत हो गई। उनके अलावा उनकी दो रिश्तेदार भी हादसे का शिकार बनी हैं। यह धार जिले के धरमपुरी क्षेत्र के रहने वाले बताए जाते हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हादसा बिलपांक के करीब जमुनिया में हुआ। धार के धरमपुरी में हाईवे पर रेस्टोरेंट चलाने वाले रविराज सिंह राठौड़ की शादी 2 फरवरी को राजस्थान की रेनुकुंवर उम्र 27 साल, निवासी जोबनेर, जयपुर से हुई थी। शादी के बाद रेनु पहली बार मायके जा रही थी। उसे छोड़ने के लिए पति रविराज के साथ ही दो बुआ भी उनके साथ एर्टिगा कार (एमपी-39/सी-0957) से जा रही थीं। सोमवार सुबह 6 बजे सभी घर से निकले थे। तभी बिलपांक के पास जमुनिया में भीषण हादसा हो गया। जिस कार से वे राजस्थान जा रहे थे, वह डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में रविराज की मां विनोद कुंवर गंभीर रूप से घायल है। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरने वाली दो अन्य महिलाओँ में रविराज की बुआ भंवरकुंवर पति सज्जनसिंह शेखावत उम्र 48 साल निवासी कुरानिया और रेणूकुंवर पति राजवीर सिंह शेखावत, उम्र 45 साल, निवासी जोतपाड़ा शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed