फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: One person from Namli seriously injured after being shot

Ratlam: गोली लगने से नामली का एक व्यक्ति गंभीर घायल, पुलिस पता लगा रही आखिर गोली चली कहां से थी

Thu, 09 Feb 2023 05:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 09 Feb 2023 05:46 PM IST
सार

ग्राम नामली में एक व्यक्ति को गोली लगने का मामला सामने आया है। व्यक्ति को गोली कैसे लगी फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन घटना के बाद पीड़ित ने स्वयं पड़ोसियों फोन कर घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन
Ratlam: One person from Namli seriously injured after being shot
ग्राम नामली में एक व्यक्ति को गोली लग गई (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रतलाम जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम नामली में एक व्यक्ति को गोली लगने का मामला सामने आया है। व्यक्ति को गोली कैसे लगी फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन घटना के बाद पीड़ित ने स्वयं पड़ोसियों फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पड़ोसी उसकी मदद के लिए पहुंचा और पुलिस को सूचना देने के साथ ही उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना में नामली थाने के गांव बड़ौदा निवासी 55 वर्षीय रामचंद्र पिता हीरालाल जाट घायल हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर 100 डायल पहुंची थी, जिसके माध्यम से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में उसे इंदौर रैफर कर दिया गया है। गोली चलने की इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फ़िलहाल घर को सील कर दिया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल पहुंचे घायल से पुलिस ने घटना के कारणों का पता जानने का प्रयास किया था लेकिन वह बहुत ज्यादा कोई जानकारी नहीं दे सका। घटना दोपहर के करीब की बताई जा रही है। घटना के बाद घायल ने अपने पड़ोसी गोकुलसिंह को मोबाइल से फोन लगाकर जानकारी दी थी। यह सुनते ही गोकुलसिंह खेत से पैदल ही घर पहुंचे और देखा तो रामचंद्र को खून निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed