{"_id":"65406c94a8de8a8835090f95","slug":"ratlam-news-two-containers-filled-with-illicit-liquor-worth-one-crore-seized-two-accused-arrested-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: एक करोड़ की अवैध शराब से भरे दो कन्टेनर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: एक करोड़ की अवैध शराब से भरे दो कन्टेनर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 31 Oct 2023 01:29 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 31 Oct 2023 01:29 PM IST
सार
Ratlam News: रतलाम की बिलपांक पुलिस ने एक करोड़ की कीमत की शराब से भरे दो कंटेनर जब्त किए हैं। दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। शराब को मुंबई से यूपी लेकर जाया जा रहा था।
विज्ञापन
पकड़ी गई अवैध शराब
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा चुनाव के चलते जिलेभर में की जा रही सर्चिंग और वाहनों की तलाशी के दौरान सोमवार को बिलपांक पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। बिलपांक पुलिस ने लगभग एक करोड़ रुपये की अवैध शराब लेकर जा रहे दो कन्टेनरों को जब्त किया। इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार बिलपांक पुलिस ने रुटीन वाहन चैकिंग के दौरान दो कन्टेनरों की तलाशी ली, तो पता चला कि इन कन्टेनरों में लगभग ग्यारह सौ पेटी शराब भरी हुई थी। कन्टेनर चालकों से शराब के दस्तावेज मांगे जाने पर वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। प्रारंभिक पूछताछ में कन्टेनरों के चालकों ने अपने नाम सतीश जाट और भगवान जाट बताए हैं। दोनों ही रोहतक (हरियाणा) के रहने वाले हैं। चालकों ने बताया कि ये शराब वे मुंबई से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। शराब के परिवहन से सम्बन्धित दस्तावेज नहीं होने के चलते पुलिस ने दोनों वाहन चालकों को गिरफ्तार करते हुए अवैध शराब और कन्टेनरों को जब्त कर लिया है।