Ratlam News: ट्रेन समय से 20 मिनट पहले स्टेशन पहुंची, गुजरात के यात्रियों ने प्लेटफॉर्म पर ही शुरू कर दिया गरबा
मध्य प्रदेश के रतलाम में रोचक वाकया सामने आया है। रतलाम रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन 20 मिनट पहले पहुंच गई। तब गुजरात के यात्री प्लेटफॉर्म पर उतरे और उस पर गरबा करने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरअसल, मामला बुधवार का है। गुजरात के यात्रियों का दल केदारनाथ जा रहा था। लंबे समय से ट्रेन में बैठे-बैठे बोरियत हो रही थी। जैसे ही रतलाम में ट्रेन स्टेशन पर 20 मिनट पहले पहुंची तो यात्रियों को वक्त मिल गया। उन्होंने इस वक्त का इस्तेमाल गरबा करने में कर लिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, जैसे ही यह गरबा शुरू हुआ, वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया। वे हैरत में थे कि हो क्या रहा है। जब तक उन्हें समझ आता, तब तक वे भी इसका लुत्फ उठा रहे थे।
मध्य प्रदेश रतलाम स्टेशन पर 20 मिनट पहले ट्रेन पहुंची तो गुजरात के यात्रियों ने
प्लेटफॉर्म पर गरबा शरू कर दिया, देखें यह वीडियो@AshwiniVaishnaw @narendramodi @ChouhanShivraj @RailMinIndia #DanceAtPlatform #TrainBeforeTime pic.twitter.com/plPJUjwvAFविज्ञापन विज्ञापन— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) May 26, 2022
