{"_id":"65b87b42771a15c8e40f370a","slug":"ratlam-news-digvijay-singh-said-that-life-consecration-in-the-under-construction-temple-is-wrong-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam: दिग्विजय सिंह बोले- BJP का काम धर्म शास्त्रों के विरुद्ध, निर्माणाधीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam: दिग्विजय सिंह बोले- BJP का काम धर्म शास्त्रों के विरुद्ध, निर्माणाधीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा गलत
Tue, 30 Jan 2024 10:01 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 30 Jan 2024 10:01 AM IST
सार
दिग्विजय सिंह ने कहा कि दो साल पहले नीतीश जी कह रहे थे कि मैं अपने जीवन के आखिरी सांस तक कभी बीजेपी से समझौता नहीं करूंगा और आज वो भाजपा में हैं। कब तक हैं ये तो किसी को नहीं पता।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में फायदा लेने के लिए भाजपा ने निर्माणाधीन मंदिर में ही प्राण प्रतिष्ठा कर दी। ये धर्म शास्त्रों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में लोकसभा चुनाव में 10 से 15 सीटें जीत सकती है, अगर मशीन न हो तो, आप समझ सकते हैं। दरअसल दिग्विजय सिंह रतलाम के डेलनपुर में एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा पूरे देश के सरकार गिराने और सरकार बनाने का काम कर रही है। खेला केवल बिहार में ही नहीं पूरे देश में हो रहा है। आपने देखा होगा कि अजित पवार जी के खिलाफ तीन दिन पहले कह रहे थे कि सात हजार करोड़ घोटाले वाले को जेल भेजेंगे और महाराष्ट्र में तीन दिन बाद मुख्यमंत्री बना दिया गया।
विज्ञापन
पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इसी प्रकार आसाम के मुख्यमंत्री जिनके बारे में पूरी भारतीय जनता पार्टी ने सबसे भ्रस्ट मुख्यमंत्री उपाधि दी थी। वही आज भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री बने हुए हैं। अभी आपने वीडियो देखे होंगे। आज से दो साल पहले नीतीश जी कह रहे थे कि मैं अपने जीवन के आखिरी सांस तक कभी बीजेपी से समझौता नहीं करूंगा। वहीं अमित शाह जी कह रहे हैं कि बता दीजिए नीतीश कुमार और लल्लन जी को कि आपके लिए भाजपा के दरवाजे सदैव के लिए बंद कर दिए गए हैं।
अवसरवादिता में भाजपा माहिर
अवसरवादिता जो हे उसमें भारतीय जनता पार्टी माहिर है। नीतीश भारतीय जनता पार्टी के साथ चले गए ठीक है, लेकिन वे कब तक रहेंगे, ये न तो नीतीश कुमार को मालूम है न मोदी जी को और न ही अमित शाह जी को मालूम है।
भगवान राम को अपमानित कर रही भाजपा
कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा भगवान राम को अपमानित कर रही है। धर्म का उपयोग राजनीति में करना भी अपराध है। सभी धर्म एक ही रास्ता बताते हैं वो रास्ता है इंसानियत का, भलमनसाहत का। हमारे धर्म के नारे भी वही है प्राणियों में सद्भावना हो। क्या भाजपा आरएसएस और विहिप जिस रास्ते पर जा रही है क्या यह सद्भावना का रास्ता है? राम मंदिर कभी इन का विषय नहीं रहा। राम मंदिर का विवाद तो 1850 से चल रहा है।
