{"_id":"624e8f412d90642d2320122c","slug":"ratlam-farmer-cried-then-he-called-a-drum-and-danced-as-his-garlic-sold-for-three-rupees-a-kilo","type":"story","status":"publish","title_hn":"...आंसू ही सूख गए: रतलाम में लहसुन तीन रुपये किलो बिका तो किसान पहले रोया, फिर उसने ढोल बुलवाया और खूब नाचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...आंसू ही सूख गए: रतलाम में लहसुन तीन रुपये किलो बिका तो किसान पहले रोया, फिर उसने ढोल बुलवाया और खूब नाचा
Thu, 07 Apr 2022 12:47 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:47 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में भले ही शिवराज सिंह चौहान सरकार दावा कर रही हो कि किसानों की आमदनी बढ़ रही है। जमीनी हकीकत बहुत अलग है। रतलाम में एक किसान का लहसुन 300 रुपये क्विंटल बिका तो पहले वह खूब रोया। फिर उसने ढोल बुलवाया और लहसुन पर ही नाचा।
विज्ञापन
रतलाम में तीन रुपये किलो लहसुन बिकने पर किसान ने रोते-रोते हुए डांस किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में जावरा मंडी में लहसुन सिर्फ तीन रुपये किलो बिका। किसान को जब 300 रुपये प्रति क्विंटल का रेट मिला तो पहले वह खूब रोया। फिर उसने गम दूर करने के लिए ढोल बुलवाया और उसी लहसुन पर थिरकने लगा। लहसुन पर नाचता किसान का वीडियो वायरल हो गया है।
दरअसल, इस बार मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन को अच्छे भाव नहीं मिल रहे हैं। किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। यह मामला मंगलवार का है। जावरा में आम दिनों में 8 से 10 हजार क्विंटल लहसुन आ रहा है। लहसुन के रेट क्वालिटी के आधार पर एक से चार हजार रुपये प्रति क्विंटल मिल रहे हैं। मंगलवार को रेट अचानक गिरकर 300 रुपये तक पहुंच गया। गांव से जो किसान लहसुन बेचने मंडी पहुंचा था, वह धक्क रह गया। पहले तो गम में वह खूब रोया। फिर उसने कृषि मंडी से गुजर रहे ढोल वाले को बुलाया। रोते हुए ही वह किसान उसी लहसुन पर नाचने लगा। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और अब यह वीडियो सिस्टम की पोल खोल रहा है। किसान का नाम तो पता नहीं चल सका है, पर जिसने ढोल बजाया उसका नाम फकीरचंद है। उसने बताया कि किसान ने मुझे रोका और ढोल बजाने को कहा। तब वह अचानक रोते-रोते ही नाचने लगा।

...आंसू ही सूख गए: रतलाम में लहसुन तीन रुपये किलो बिका तो किसान पहले रोया, फिर उसने ढोल बुलवाया और खूब नाचा#Ratlam @nstomar @ChouhanShivraj @KamalPatelBJP @JansamparkMP https://t.co/SqASwWi1bF pic.twitter.com/rwyDpxIAQP
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) April 7, 2022
विज्ञापन