फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: DJ vehicle ran over the child; Villagers surrounded the police station

MP News: डीजे वाहन ने बच्चे को रौंदा; मौत, ड्राइवर को भीड़ के हवाले करने की बात को लेकर ग्रामीणों ने घेरा थाना

Mon, 30 Jan 2023 03:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 30 Jan 2023 03:47 PM IST
सार

बच्चा परिवार के साथ विवाह समारोह में आया था। इस दौरान वह कुछ अन्य बच्चों के साथ सड़क किनारे खेल रहा था कि तभी तेज रफ्तार से डीजे वाहन आया और उसे चपेट में लेकर निकल गया।

विज्ञापन
Ratlam: DJ vehicle ran over the child; Villagers surrounded the police station
एक्सीडेंट में बच्चे की मौत से आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रतलाम जिले के आदिवासी अंचल सैलाना शिवगढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार डीजे वाहन ने सात वर्षीय बालक को कुचल दिया। घटना के बाद घबराए चालक द्वारा वाहन को भगाकर सैलाना थाने ले जाकर खड़ा कर दिया। इस बीच घटना से गुस्साई भीड़ वाहन का पीछा कर थाने पहुंच गई। भीड़ में शामिल लोगों के द्वारा आरोपी वाहन चालक को उनके हवाले करने की बात कही जाने लगी, पुलिस ने उन्हें समझाइश दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसे में ग्राम भेरूपाड़ा निवासी सात साल के सुरेश चरपोटा की मौत हुई है। घटना मान्यबारी सासर के बीच की होना बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बच्चा परिवार के साथ विवाह समारोह में आया था। इस दौरान वह कुछ अन्य बच्चों के साथ सड़क किनारे खेल रहा था कि तभी तेज रफ्तार से डीजे वाहन आया और उसे चपेट में लेकर निकल गया।
विज्ञापन


डीजे वाहन भागा तो ग्रामीणों ने किया पीछा
हादसे के बाद डर के मारे वाहन चालक द्वारा वाहन को तेज रफ्तार से भगाया गया तो घटनास्थल के आसपास जमा भीड़ ने भी उसके पीछे अपने वाहन लगा दिए। भीड़ से डरकर डीजे चालक ने अपनी गाड़ी चलाना थाने ले जाकर खड़ी की तो भीड़ ने थाना घेर लिया। पुलिस द्वारा लोगों को सुनाई देने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन भीड़ थाने में घुसने के लिए प्रयास करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने पर हंगामा
मामले की गंभीरता को देखते हुए रतलाम से बड़ी संख्या में पुलिस बल को सैलाना भेजा गया है। पुलिस थाना घेराव के बाद एसडीओपी सहित अन्य अधिकारी भी थाने पर पहुंचे और भीड़ को समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन भीड़ में शामिल लोग कुछ भी समझने को तैयार नहीं। पुलिस की एक अन्य टीम द्वारा घटनास्थल पहुंचने के बाद बच्चे के शव को अस्पताल भिजवाया है और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल थाने पर हंगामा जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed