{"_id":"663277568eda3e40ab025f1e","slug":"ratlam-crane-broke-on-under-construction-railway-bridge-two-people-injured-due-to-falling-girder-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज पर क्रेन टूटी, गर्डर गिरने से दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज पर क्रेन टूटी, गर्डर गिरने से दो लोग घायल
Wed, 01 May 2024 10:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रलताम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रलताम
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 01 May 2024 10:39 PM IST
सार
रतलाम में निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज पर क्रेन टूट गई। इस दौरान गर्डर गिरने से दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
रेलवे ब्रिज निर्माण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रतलाम जिले के नामली-जावरा के बीच हल्दूनी गांव में मलेनी नदी पर निर्माणधीन रेलवे ब्रिज पर क्रेन टूट गई। क्रेन टूटने से गर्डर गिर गई। गर्डर गिरने से दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
रतलाम रेल मंडल द्वारा नीमच से लेकर रतलाम तक डबलिंग का कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत रतलाम से लेकर नीमच तक पुल-पुलियाओं का निर्माण कार्य जारी है। बुधवार दोपहर को रतलाम रेल मंडल के नामली-जावरा के बीच हल्दूनी गांव में मलेनी नदी पर निर्माणधीन रेलवे ब्रिज पर क्रेन की मदद से गर्डर चढ़ाने का कार्य किया जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान गर्डर का वजन अधिक होने से क्रेन टूट गई। क्रेन टूटने की वजह से गर्डर नीचे जा गिरी, जिससे वहां खड़े दो व्यक्ति आशीष उम्र 40 वर्ष और प्रखर शेखर उम्र 29 वर्ष घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल आशीष को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जहां आशीष का उपचार जारी है।
विज्ञापन
