फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Ration mafia in Indore: Half the grain was being given to the consumers while the thumb was getting the whole grain, the food department team arrived to investigate

इंदौर में राशन माफिया: उपभोक्ताओं को दे रहे थे आधा अनाज जबकि अंगूठा लगवा रहे थे पूरे अनाज का, खाद्य विभाग की टीम पहुंची जांच करने

Sat, 27 Nov 2021 11:58 AM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 27 Nov 2021 11:58 AM IST
सार

इंदौर में राशन माफिया बेखौफ हैं। उपभोक्ताओं को आधा ही अनाज दे रहे हैं जबकि अंगूठा पूरे अनाज का लगवा रहे है्ं। खाद्य विभाग की टीम ने शिकायत मिलने पर राशन दुकान पर कार्रवाई की।

विज्ञापन
Ration mafia in Indore: Half the grain was being given to the consumers while the thumb was getting the whole grain, the food department team arrived to investigate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में भूमाफियाओं के साथ ही अब राशन माफियाओं के हौसले बुलंद हो गए हैं। बिना किसी भय के राशन माफिया गरीबों के अन्न पर डाका डाल रहे हैं। मशीन में थंब इंप्रेशन पूरे अनाज का लगवा रहे हैं जबकि दे रहे हैं सिर्फ आधा। शुक्रवार को खाद्य विभाग की टीम ने ऐसी ही कार्रवाई की है जिसमें लोगों को आधा राशन ही दिया जा रहा था।
विज्ञापन

दरअसल इंदौर में प्रशासन ने पूर्व में राशन के मामले में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की थी। राशन दुकान संचालकों को चेताया था कि गरीबों को दिए जाने वाले राशन में किसी तरह की गड़बड़ी न होने पाए। इसके बाद कुछ दिन तक तो स्थिति ठीक रही लेकिन बाद में फिर से राशन दुकान संचालक पुराने ढर्रे पर लौट आए। पिछले दिनों कुछ लोगों ने शिकायत की कि जावरा कंपाउंड स्थित राशन दुकान पर अनियमितता की जा रही है। लोगों से पूरे राशन का थंब लगवाया जा रहा है लेकिन उनको आधा ही राशन दिया जा रहा है। शिकायत की जांच के बाद खाद्य विभाग की टीम शुक्रवार को जावरा कंपाउंड स्थित उक्त दुकान पर कार्रवाई के लिए पहुंची। दुकान में जाकर देखा तो दंग रह गए। वहां अनाज की बोरियां भरी पड़ी थी। किसी तरह की कोई कमी नहीं थी। मौके पर ही उपभोक्ताओं के बयान भी लिए तो कहा गया कि उन्हें पूरा अनाज नहीं मिल रहा है। इसके बाद खाद्य विभाग ने पंचनामा बनाया। दुकान को बंद कर दिया है। विभाग इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजेगा। कहा जा रहा है कि दुकान संचालक के खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed