फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Raped girl for three years on pretext of marriage police arrested accused in satna

MP News: शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 22 Jul 2023 03:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 22 Jul 2023 03:52 PM IST
सार

युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मैहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तीन साल से युवती को शादी का वादा कर दुष्कर्म कर रहा था। युवती ने शादी के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। जिसके पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था।  

विज्ञापन
Raped girl for three years on pretext of marriage police arrested accused in satna
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना जिले में शादी का झांसा देकर 3 साल तक युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार मैहर थाना पुलिस ने युवती की शिकायत के बाद दुष्कर्म के आरोप में विनोद साहनी पिता रामदास साहनी (28) निवासी रेनू सागर थाना अनपरा सोनभद्र उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन


मैहर पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्रक ड्राइवरी करता है। वह मैहर के भरौली स्थित रिलायन्स सीमेंट प्लांट में वाहन लेकर आता जाता रहता था। इस दौरान युवती से उसकी जान पहचान हो गई। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। करीब तीन साल तक ये सिलसिला लगातार चलता रहा।
विज्ञापन


युवती ने शादी करने की बात कही तो आरोपी टाल मटोल करता रहा। कई बार शादी की बात कहने के बाद भी आरोपी तैयार नहीं हुआ तो युवती को धोखे का एहसास हुआ। जिसके बाद उसने मैहर थाना में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का शिकायत दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर मैहर स्टेशन के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed