{"_id":"681de1699e9e74f65b08f026","slug":"rape-victim-on-hunger-strike-outside-sp-office-has-submitted-memorandum-six-times-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: इंसाफ की जिद! दुष्कर्म पीड़िता SP ऑफिस के बाहर आमरण अनशन पर, छह बार दे चुकी ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: इंसाफ की जिद! दुष्कर्म पीड़िता SP ऑफिस के बाहर आमरण अनशन पर, छह बार दे चुकी ज्ञापन
Fri, 09 May 2025 04:35 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 09 May 2025 04:35 PM IST
सार
छतरपुर में पुलिस का “बेटी की पेटी” अभियान सवालों के घेरे में आ गया है क्योंकि एक पीड़ित युवती को इंसाफ पाने के लिए कई घंटों से SP ऑफिस के बाहर धरने पर बैठना पड़ा है।
विज्ञापन
पीड़िता को समझाती ASP विदिता डागर
विस्तार
छतरपुर में पुलिस का “बेटी की पेटी” अभियान सवालों के घेरे में आ गया है क्योंकि एक पीड़ित युवती को इंसाफ पाने के लिए कई घंटों से SP ऑफिस के बाहर धरने पर बैठना पड़ा है। जानकारी के अनुसार, यह मामला छतरपुर शहर की सिटी कोतवाली का है। युवती ने एक महीने पहले मनु अरजरिया नामक युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे नाराज होकर पीड़िता तेज धूप में SP ऑफिस के बाहर अन्न-जल त्याग कर आमरण अनशन पर बैठ गई है।
यह भी पढ़ें: शहडोल में आसमानी आफत, तेज आंधी और बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली से युवक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
मीडिया में खबर आने के बाद ASP विदिता डागर भी युवती को समझाने पहुंचीं और एक घंटे तक जमीन पर बैठकर उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी तक युवती धरने से नहीं उठी।
पीड़िता ने बताया कि करीब एक साल पहले उसकी आरोपी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। आरोपी ने उसे घर बुलाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती इस मामले को लेकर पहले ही 6 बार प्रशासन को ज्ञापन दे चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।