फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rape on the pretext of talking: Doctor from Indore raped doctor in Bhopal

बात करने के बहाने दरिंदगी: इंदौर की डॉक्टर के साथ भोपाल में डॉक्टर ने किया दुष्कर्म

Sat, 13 Nov 2021 01:12 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 13 Nov 2021 01:12 PM IST
सार

इंदौर की लेडी डॉक्टर ने भोपाल के डॉक्टर पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Rape on the pretext of talking: Doctor from Indore raped doctor in Bhopal
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर के सरकारी अस्पताल की एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना भोपाल की है। 28 वर्षीय महिला डॉक्टर का आरोप है कि बात करने के बहाने डॉ. राहुल कानाड़े उसे कोहेफिजा स्थित फ्लैट पर लेकर गया। वहां बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। मारपीट भी की। फिर जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर में पढ़ाई के साथ प्रैक्टिस कर रही महिला डॉक्टर और आरोपी डॉक्टर की दोस्ती 2014 में मेडिकल की पढ़ाई के दौरान हुई थी। वह काफी करीब आ गए थे। इसके बाद महिला डॉक्टर नौकरी के सिलसिले में इंदौर चली गई। दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई थीं। 
विज्ञापन


महिला डॉक्टर ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि कुछ ही महीने पहले दोनों की बातचीत फिर शुरू हुई है। मई में आरोपी ने महिला डॉक्टर को बात करने के बहाने भोपाल बुलाया। फिर कोहेफिजा स्थित अपने फ्लैट पर लेकर गया। वहां उसने महिला डॉक्टर को बंधक बनाया। उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला डॉक्टर के अनुसार आरोपी राहुल एमडी कर रहा है और जूनियर डॉक्टर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed