{"_id":"5d26f76e8ebc3e6ca9216a69","slug":"rape-and-murder-accused-sentenced-to-death-by-bhopal-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी की सजा, 32 दिनों में कोर्ट ने सुनाया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी की सजा, 32 दिनों में कोर्ट ने सुनाया फैसला
Thu, 11 Jul 2019 02:16 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 11 Jul 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल की कोर्ट ने आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट का यह फैसला घटना के 32वें दिन आया है। सजा का एलान स्पेशल जज कुमुदनी पटेल ने किया। बता दें कि आठ जून को भोपाल के कमलानगर इलाके में एक आठ साल की बच्ची के साथ बर्बरता कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को पीड़िता का शव अगले दिन नाले में मिला था।
बच्ची के परिजन के अनुसार, अपने घर से यह बच्ची शनिवार रात को करीब आठ बजे गुटका खरीदने के लिए पास की ही दुकान में गई थी। लेकिन जब वह वापस नहीं आई तो उसके परिजनों ने पुलिस में इसकी गायब होने की शिकायत की थी।
बच्ची आठ जून की रात 8 बजे से लापता थी। इसके बाद से ही परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस मामले में कमला नगर थाना पुलिस को भी शिकायत की गई थी। लेकिन पुलिस ने तब केस दर्ज करने से मना कर दिया था। लड़की की खोज में लापरवाही बरतने के आरोप में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया था।