{"_id":"61dbd05007a7bd0c2e581c2d","slug":"rana-wins-mustache-fight-adg-overturns-aig-s-order-saf-jawan-reinstated","type":"story","status":"publish","title_hn":"राणा जीते मूंछ की लड़ाई: एडीजी ने एआईजी के आदेश को पलटा, बहाल हुआ एसएएफ का जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राणा जीते मूंछ की लड़ाई: एडीजी ने एआईजी के आदेश को पलटा, बहाल हुआ एसएएफ का जवान
Mon, 10 Jan 2022 03:49 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 10 Jan 2022 03:49 PM IST
सार
मूंछों की वजह से निलंबित हुए एसएएफ के जवान राकेश राणा को एडीजी ने बहाल कर दिया है। इससे पहले गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में डीजीपी से रिपोर्ट तलब की थी।
विज्ञापन
इस तरह की मूंछे रखी है आरक्षक ने जो अधिकारियों को नहीं आई पसंद।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के जवान राकेश राणा ने मूंछों की लड़ाई जीत ली है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक ने राकेश राणा को उनकी मूंछों की वजह से निलंबित कर दिया था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी इस मामले में डीजीपी से रिपोर्ट तलब की थी। एडीजी अनिल कुमार ने राणा को नौकरी ज्वाइन करने के मौखिक आदेश दिए थे। इसके कुछ देर बाद औपचारिक आदेश भी जारी हो गया।
मध्य प्रदेश पुलिस में एसएएफ के जवान राणा ने कैप्टन अभिनंदन जैसी मूंछें रखी हुई हैं। इसे लेकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत वर्मा ने उन्हें निलंबित कर दिया था। 7 जनवरी का यह आदेश भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसमें कहा गया था कि राणा की मूंछें और बाल ठीक से नहीं कटे हैं। इस वजह से टर्नआउट भद्दा है। हालांकि, इसके साथ ही राणा का बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा था कि वह एक राजपूत है और मूछें नहीं कटवाएंगे। उनका कहना था कि हर जगह उनकी तारीफ होती है। लोग उनकी तुलना कैप्टन अभिनंदन से करते हैं। जब सब अच्छा लग रहा है तो निलंबन आदेश क्यों? खैर, इस मसले पर छिड़ी बहस और उठे सवालों के बाद सोमवार को एडीजी अनिल कुमार ने राणा को नौकरी ज्वाइन करने के आदेश दिए और मामले का पटाक्षेप हो गया। राणा एमटी पुल में रिजर्व ड्राइवर के तौर पर काम करेंगे।
विज्ञापन
गृहमंत्री ने मांगी थी रिपोर्ट
डॉ. मिश्रा से जब राणा को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एडीजी, एआईजी और कांस्टेबल से बात करने को कहा है। ताकि इस मामले को खत्म किया जा सके। 12 बजे वे जब मेरे पास आएंगे तो मुझे बताएंगे कि इस मामले में क्या किया गया है।