फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   rameshwar sharma bjp mla statement saying jodhabai and akbar wedding was not love marriage

बयान पर बवाल: भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा बोले- 'जोधाबाई और अकबर में नहीं था प्रेम, सत्ता के लिए बेटी को दांव पर लगाया

Tue, 28 Sep 2021 11:30 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 28 Sep 2021 11:30 AM IST
सार

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का एक बयान मध्यप्रदेश में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। धर्म संवाद कार्यक्रम में रामेश्वर शर्मा ने  कहा कि अकबर और जोधाबाई में कोई प्रेम नहीं था। सत्ता के लोभियों के कारण यह विवाह हुआ था, ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। विधायक के इस बयान पर राजपूत समाज ने एतराज जताया है। 

विज्ञापन
rameshwar sharma bjp mla statement saying jodhabai and akbar wedding was not love marriage
रामेश्वर शर्मा, भाजपा विधायक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल के भाजपा विधायक के एक बयान से प्रदेश का सियासी पारा गरम हो गया है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि अकबर और जोधाबाई में कोई प्रेम नहीं था। सत्ता के लोभियों के कारण यह शादी हुई थी, ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। शर्मा ने आगे कहा आज हमें अकबर महान थे पढ़ाया और बताया जाता है, लेकिन महाराणा प्रताप के वंशजों के बारे में नहीं बताया जाता जो जान बचाने के लिए दर दर भटकते रहे, जंगलों में छिपते रहे। 

विज्ञापन


सोमवार को सागर के हिंदूत्व धर्म संवाद कार्यक्रम में शिरकत कर रहे विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि 'जोधाबाई और अकबर में आई लव यू नहीं था। क्या था? कुछ था? कहीं मिले थे? कॉफी हाउस में? जिम में? जब लोग सत्ता के लोभी हो जाएं और सत्ता के लिए बेटी को दांव पर लगा दें...ऐसे लुटेरों से भी सावधान रहो।' उन्होंने सत्ता के लालच में बेटियों को दांव पर लगा देने वाले लुटेरों से भी सावधान रहने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अपने होते हुए धर्म को धोखा दिया। 
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर विधायक ने मांगी माफी 
भाजपा विधायक द्वारा धर्म संवाद की गई यह टिप्पणी अब भारी पड़ने लगी है। विधायक का यह संवाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। विधायक के इस बयान पर राजपूत समाज में उनके खिलाफ जबरदस्त नाराजगी है। राजपूत समाज ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि विधायक की यह टिप्पणी समाज को नीचा दिखाना वाली है।  इसके बाद रामेश्वर शर्मा ने राजपूत समाज से माफी मांगते हुए कहा कि उनका किसी व्यक्ति या समाज को आहत करना नहीं था। उन्होंने कहा कि मुगलों की चालाकी और फूट करो राज करो की नीति के संदर्भ में यह बात कही थी। राजपूत समाज हिंदूत्व का रक्षक रहा है और क्षत्रिए वीरों की गाथाओं ने देश को हमेशा गौरवांवित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed