{"_id":"65aa3388cfe05ae18a068576","slug":"ram-temple-pran-pratishtha-one-lakh-diyas-to-illuminate-on-january-22-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Temple Pran Pratishtha: ओरछा में रामलला के लिए विशेष तैयारी, एक लाख दीपों से जगमगाएगा रामराजा का मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Temple Pran Pratishtha: ओरछा में रामलला के लिए विशेष तैयारी, एक लाख दीपों से जगमगाएगा रामराजा का मंदिर
Fri, 19 Jan 2024 02:02 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओरछा (निवाड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओरछा (निवाड़ी)
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:02 PM IST
सार
Ram Temple In Ayodhya: अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन बुंदेलखंड की अयोध्या यानी ओरछा में खास तैयारियां रहेंगी। एक लाख दीपों से ओरछा को जगमगाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
ओरछा का श्री रामराजा मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा नवनिर्मित राम जन्मभूमि मंदिर में होने जा रही है। इस दिन को खास बनाने के लिए पूरी दुनिया में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में ओरछा के श्री राम राजा मंदिर में भी खास तैयारियां की गई हैं। ओरछा के श्री राम राजा मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया जाएगा। मंदिर के बाहर अयोध्या से प्रभु श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट भी एलईडी लगाकर भक्तों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
बुंदेलखंड के संगीत कलाकार इस दौरान भजन संध्या की प्रस्तुति भी देंगे। ओरछा में मां बेतवा नदी के कंचना घाट पर एक लाख दीपक जलाए जाएंगे। साथ ही घाट पर मां बेतवा मैया की आरती का प्रबंध भी किया गया है। वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी यहां आएंगे। वह भजन संध्या में शामिल होंगे। इसकी भी तैयारी कर ली गई है। इन सब कार्यक्रमों के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। पूरे नगर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन
