{"_id":"65aea99fbe5c09164902a0b6","slug":"ram-pran-pratishtha-pashupatinath-temple-lit-up-on-ram-diwali-shivna-ghat-illuminated-with-thousands-of-lamp-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Pran Pratishtha: राम दीपावली पर जगमगाया पशुपतिनाथ मंदिर, हजारों दीयों से रोशन हुआ शिवना घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Pran Pratishtha: राम दीपावली पर जगमगाया पशुपतिनाथ मंदिर, हजारों दीयों से रोशन हुआ शिवना घाट
Mon, 22 Jan 2024 11:15 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 22 Jan 2024 11:15 PM IST
सार
श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद जहां दिन में देवालयों सहित में आरती कर प्रसादी वितरित की गई तो वहीं शाम को पशुपतिनाथ मंदिर सहित शिवना नदी पर बने घाट पर हजारों दीपक जलाए गए।
विज्ञापन
मंदसौर में शिवना घाट पर हजारों दीये रोशन किए गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूर्ण होने के बाद पूरे देश में राम दीपावली मनाई गई। श्री रामलला की प्रतिष्ठा के बाद हर तरफ आतिशबाजी हुई और मंदिरों में महाआरती कर प्रसादी वितरित की गई। मंदसौर शहर के पशुपतिनाथ मंदिर सहित 14 प्रमुख मंदिरों में सुबह से लेकर रात तक आयोजन चलते रहे। पशुपतिनाथ मंदिर व शिवना घाट, श्रीराम मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, द्विमुखी गणेश मंदिर सहित नगर व जिले के अन्य मंदिरों सहित शहर के सभी चौराहों पर शाम को दीये जलाए गए।
श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद जहां दिन में देवालयों सहित में आरती कर प्रसादी वितरित की गई तो वहीं शाम को पशुपतिनाथ मंदिर सहित शिवना नदी पर बने घाट पर हजारों दीपक जलाए गए। जिसकी अलौकिक छटा देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। वहीं लोगों ने घरों में भी दीप जलाए और विद्युत रोशनी की।
शिवना नदी के घाट पर तारों की भांति टिमटिमा रहे दीये
राम दीपावली के दीपोत्सव पर्व पर शिवना घाट पर दीयों को आकर्षक ढंग पंक्तिबद्ध सजाया गया, जिन्हें देखकर ऐसा प्रतीत हुआ मानों धरती पर तारे जगमगा रहे हों। हजारों दीयों की रोशनी के आगे बिजली से चलने वाले बल्ब की रोशनी भी फीकी नजर आई।
विज्ञापन
दीपोत्सव के बाद लेजर शो का हुआ आयोजन
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर व शिवना घाट पर दीपोत्सव मनाया गया। इसके बाद पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान राम पर आधारित लेजर और लाइट शो का आयोजन किया गया। इसकी रंगबिरंगी रोशनी से न सिर्फ पशुपतिनाथ का मंदिर बल्कि पूरा परिसर जगमगा उठा। लेजर शो के इंद्र धनुषी रंगों की आभा देखते ही बनी।