{"_id":"65d5bd7fecb32ca6610eb5fd","slug":"ram-devotee-jeevanlal-sharma-of-tikamgarh-wrote-ramcharitmanas-on-rice-grains-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramcharitmanas: 134310 चावल के दानों पर लिखी रामचरितमानस, टीकमगढ़ के रामभक्त ने 1.5 साल में किया यह कारनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramcharitmanas: 134310 चावल के दानों पर लिखी रामचरितमानस, टीकमगढ़ के रामभक्त ने 1.5 साल में किया यह कारनामा
Wed, 21 Feb 2024 02:38 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 21 Feb 2024 02:38 PM IST
सार
Ramcharitmanas: चावल के दानों पर रामचरितमानस लिखने को लेकर जीवनलाल शर्मा का नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। वहीं, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी उनका नाम दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जीवनलाल शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति ने एक साल चार महीने में 134310 चावल के दानों पर रामचरितमानस लिख दी। यह कारनामा कर दिखाया है टीकमगढ़ जिले के महावीर कॉलोनी के रहने वाले जीवनलाल शर्मा ने। उन्होंने अक्टूबर 2022 से रामचरितमानस के 7 कांड को चावल के दानों पर लिखने की ठानी और फिर चावल के दानों पर रामचरितमानस को उकेरना शुरू किया।
विज्ञापन
इसका परिणाम में यह हुआ कि एक वर्ष, चार महीने के परिश्रम के बाद रामायण के सात कांडों को चावल के दानों पर उकेर दिया है। शर्मा बताते हैं कि इसके लिए दिन और रात मेहनत की, जिसके बाद रामचरितमानस के साथ कांड चावल लिख सके।
विज्ञापन
चावल के दानों पर रामचरितमानस लिखने को लेकर जीवनलाल शर्मा का नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। वहीं, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी उनका नाम दर्ज किया गया है। इसके साथ ही इन्हें एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा भी सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
जीवन लाल शर्मा पेशे से सरकारी कर्मचारी हैं और टीकमगढ़ शहर की महावीर कॉलोनी में रहते हैं। शर्मा स्वास्थ्य विभाग में रहते हुए विश्व हिंदू परिषद जिला सत्संग स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष भी हैं। अब उन्होंने गिनीज बुक के लिए भी आवेदन किया है।
