{"_id":"629508c13ddaf02dd01c2182","slug":"rajya-sabha-election-bjp-nominated-sumitra-valmiki-of-jabalpur-for-the-second-seat-from-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajya Sabha Election: एमपी में राज्यसभा की दूसरी सीट पर बीजेपी ने सुमित्रा वाल्मीकि को उम्मीदवार बनाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajya Sabha Election: एमपी में राज्यसभा की दूसरी सीट पर बीजेपी ने सुमित्रा वाल्मीकि को उम्मीदवार बनाया
Tue, 31 May 2022 08:42 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 31 May 2022 08:42 AM IST
सार
मध्य प्रदेश में बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव में दूसरे उम्मीदवार का ऐलान कर फिर चौकाया है। बीजेपी ने दूसरी सीट पर अनुसूचित जाति वर्ग की सुमित्रा वाल्मीकि को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
सुमित्रा वाल्मीकि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव में दूसरे उम्मीदवार का ऐलान कर फिर सबको चौकाया है। बीजेपी ने दूसरी सीट पर अनुसूचित जाति वर्ग की सुमित्रा वाल्मीकि को उम्मीदवार बनाया है।
बीजेपी ने प्रदेश उपाध्यक्ष सुमिश्रा वाल्मीकि को दूसरी राज्यसभा सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। जबलपुर निवासी सुमित्रा वाल्मीकि तीन बार पार्षद रह चुकी है। वह अनुसूचित जाति वर्ग से आती है। इससे बीजेपी के आधी आबादी के साथ ही अनुसूचित जाति वर्ग के वोटरों को साधने की कोशिश की है। बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के साथ ही पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव को टॉरगेट किया है। यहां खास बात यह है कि बीजेपी ने दोनों ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जिनके नाम की कोई चर्चा नहीं थी। ऐसे में बीजेपी ने बड़े बड़े नामों की चर्चा के बीच पार्टी संदेश दिया है कि पार्टी में साधारण कार्यकर्ता भी आगे बढ़ सकता है। इससे पार्टी के प्रति जनता में एक अच्छा मैसेज जाएगा।
राज्यसभा चुनाव के लिए 31 मई को नामांकन की आखरी तारीख है। कविता पाटीदार मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में नामांकन भरने का पहले ही ऐलान हो चुका है। अब उनके साथ सुमित्रा वाल्मीकि के भी अपना नाामांकन दाखिल करने की संभावना है। बता दें, प्रदेश की तीन सीटें 29 जून को खाली हो रही है। इसमें 1 कांग्रेस और बीजेपी की है। कांग्रेस ने विवेक तन्खा को दोबारा राज्यसभा भेजने उम्मीदवार बनाया है। सोमवार को तन्खा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की मौजूदगी में अपना नामांकन भी भर दिया है।