फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajya sabha Election: BJP announces the name of Kavita Patidar for one of the two Rajya Sabha seats

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने एमपी से राज्यसभा सीट के लिए कविता पाटीदार को बनाया उम्मीदवार, दूसरी सीट के लिए नाम तय नहीं

Mon, 30 May 2022 04:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 30 May 2022 04:09 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा राज्यसभा के लिए उम्मीदवार का नाम तय होने के बाद बीजेपी ने भी दो में से एक सीट पर कविता पाटीदार के नाम का एलान कर दिया है। बीजेपी की तरफ से एक सीट पर नाम का एलान अभी होना बाकी है।

विज्ञापन
Rajya sabha Election: BJP announces the name of Kavita Patidar for one of the two Rajya Sabha seats
बीजेपी ने कविता पाटीदार को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में राज्यसभा सदस्य की एक सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कविता पाटीदार के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी की तरफ से एक सीट पर नाम का ऐलान अभी होना बाकी है। बता दें कि कांग्रेस ने भी विवेक तन्खा को दूसरी बार राज्यसभा का उम्मीदवार बनाने की घोषणा कर दी है। 
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं। इसमें दो सीट बीजेपी और एक सीट कांग्रेस के खाते में जा रही है। बीजेपी की दो में से एक सीट पर कांग्रेस ने बीजेपी की महामंत्री कविता पाटीदार का नाम घोषित कर दिया है। कविता पाटीदार पटवा सरकार में मंत्री रहे दिवंगत नेता भेरूलाल पाटीदार की बेटी हैं। कविता को महिला के साथ-साथ ओबीसी होने का फायदा मिला। वे जिला पंचायत इंदौर की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। संगठन में पहले प्रदेश मंत्री रही हैं। कविता पाटीदार को राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की समर्थक माना जाता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी का ओबीसी वोट साधने का दांव
बीजेपी के कविता पाटीदार को राज्यसभा के लिए नाम तय करने को ओबीसी दांव बताया जा रहा है। मध्य प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस बीजेपी पर ओबीसी वर्ग के साथ आरक्षण में धोखा देने का आरोप लगा रही है। ऐसे में बीजेपी ने ओबीसी वर्ग को साधने के लिए कविता पाटीदार को मौका दिया है। 
 
कांग्रेस ने विवेक तन्खा को बनाया उम्मीदवार
उधर कांग्रेस ने विवेक तन्खा को दूसरी बार राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। विवेक तन्खा सोमवार को पीसीसी मुख्यालय से विधानसभा जाकर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 31 मई को नामांकन भरने की अंतिम तारीख है। अभी बीजेपी की खाली हो रही दो राज्यसभा सीटों को लेकर कोई नाम सामने नहीं आए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed