फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh: When asked for borrowed money, a friend committed murder, dead body buried in a pit to hide the incident

राजगढ़: उधारी के पैसे मांगे तो दोस्त ने कर दी हत्या, वारदात छुपाने गड्ढे में गाड़ा शव

Fri, 04 Feb 2022 10:43 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Feb 2022 10:43 AM IST
सार

राजगढ़ के अमलावता गांव में एक दोस्त ने अपने करीबी दोस्त की हत्या कर लाश को सड़क किनारे गड्ढे में गाड़ दिया। मृतक आरोपी को दिए गए उधार के पैसे मांग रहा था, जिससे नाराज होकर आरोपी ने उसकी जान ले ली।

विज्ञापन
Rajgarh: When asked for borrowed money, a friend committed murder, dead body buried in a pit to hide the incident
दोस्त ने ली दोस्त की जान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजगढ़ के अमलावता गांव में एक दोस्त ने ही अपने करीबी दोस्त की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने मृतक की लाश को 50 किमी दूर सड़क किनारे खंती में गाड़ दिया। मामला राजगढ़ जिले के अमलावता गांव का है। गांव के इंदरसिंह बंजारा ने पाड़ल्यामाता में रहने वाले अपने करीबी दोस्त संजय गौड़ को 3 लाख रुपये उधार दिए थे। मृतक इंदर अपने दोस्त से उधारी के पैसे लगातार वापस मांग रहा था। बार-बार पैसे मांगने की बात पर आरोपी संजय नाराज हो गया। एक दिन उसने इंदर को खत्म करने की योजना बनाई और दोस्त को पैसे वापस देने की बात कहते हुए मिलने के लिए बुलाया। आरोपी ने मौका पाकर अपने दोस्त की वायर से गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


वारदात छुपाने शव को मुरम में गाड़ा
आरोपी ने मर्डर की घटना को छुपाने के लिए घटनास्थल से करीब 50 किलोमीटर दूर कालीतलाई गांव में सड़क किनारे खंती में शव को मुरम में गाड़ दिया था। 

ऐसे हुआ खुलासा
बुधवार से लापता इंदर सिंह जब अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने लीमाचौहान थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि इंदर पाड़ल्यामाता निवासी संजय से मिलने गया था और वापस नहीं आया है। परिजनों की जानकारी के आधार पर पुलिस ने संजय को हिरासत में लेकर उससे सख्ती से पूछताछ की। उसने स्वीकार किया की पैसों की बार-बार मांग करने से परेशान होकर उसने अपने दोस्त का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कालीतलाई के पास सड़क से लाश को बरामत कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed