फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh: To escape from the police, the young man consumed poison, TI said - conspiracy to create pressure

Rajgarh: पुलिस से बचने के लिए युवक ने खाया जहर, टीआई ने कहा- निगरानीशुदा बदमाश कर रहा दबाव बनाने की साजिश

Mon, 03 Jul 2023 04:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 03 Jul 2023 04:12 PM IST
सार

पुलिस से बचने के लिए बीते दिनों राैजगढ़ जिले के एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने पुलिस पर परेशान करने के आरोप भी लगाए हैं। इधर पुलिस इसे दबाव बनाने की साजिश बता रही है। 

विज्ञापन
Rajgarh: To escape from the police, the young man consumed poison, TI said - conspiracy to create pressure
जहर खाने के बाद परिजन युवक को अस्पताल लाए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के एक निगरानी बदमाश ने पुलिस से बचने के लिए बीते दिनों जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। अब बदमाश के परिजन पुलिस पर ही प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं, बदमाश का भोपाल में इलाज चल रहा है। इधर पुलिस का कहना है कि बदमाश पर 18 प्रकरण दर्ज हैं, और वो इलाके का निगरानीशुदा बदमाश है। सारा माजरा पुलिस पर दबाव बनाने का है। 
विज्ञापन


बता दें कि रवि कुशवाह नामक युवक ने बीते दिनों जहर खा लिया था। उसके परिजन उसे भोपाल ले गए थे, वहीं उन्होंने पुलिस पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


नरसिंहगढ थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी रवि कुशवाह के विरुद्ध अलग-अलग प्रकरण व मामलों में 18 केस दर्ज हैं और हाल ही में उसके विरुद्ध न्यायालय से स्थाई वारंट जारी हुआ और इसकी गिरफ्तारी होना शेष थी। इसी गिरफ्तारी से बचने के लिए इसने ज़हर खाने का नाटक किया। जिसका ऑडियो पुलिस के पास है। लोगों से मारपीट, चोरी, अड़ीबाजी और अन्य प्रकरण इसके ख़िलाफ़ पूर्व से दर्ज हैं। आगामी दिनों में सावन का सोमवार भी आ रहा है और नरसिंहगढ़ में भव्य मेले का भी आयोजन किया जाता है,जिसमें सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य चोरी की घटनाओं पर विराम लगाने के उद्देश्य को लेकर पुलिस ने ऐसे अपराधियों के विरुद्ध मुहिम भी शुरू की है, जिसमें उक्त व्यक्ति का नाम भी शामिल है। पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। युवक जल्द ही स्वस्थ होकर नरसिंहगढ़ लौट रहा है, जिसके पश्चात आगामी कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed