फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh: Principal stopped children from reciting Gayatri Mantra in CM Rise School

Rajgarh: सीएम राइज स्कूल में बच्चों को गायत्री मंत्र पढ़ने से प्राचार्य ने रोका, छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 26 Jul 2023 10:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 26 Jul 2023 10:45 PM IST
सार

शासकीय सीएम राइज स्कूल में बच्चों को गायत्री मंत्र पढ़ने से रोकने पर छात्र नेता नाराज हो गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए ब्यावरा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। वहीं प्राचार्य का कहना है कि मंत्र नहीं बोले जाने को लेकर ऊपर से आदेश आए हैं। 

विज्ञापन
Rajgarh: Principal stopped children from reciting Gayatri Mantra in CM Rise School
बच्चों को गायत्री मंत्र बोलने पर डांटते स्कूल प्राचार्य। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के शासकीय सीएम राइज स्कूल में बच्चों को गायत्री मंत्र पढ़ने से रोकने का मामला सामने आया है। रोकने वाले खुद प्राचार्य हैं। घटना का वीडियो सामने आते ही हंगामा मच गया। वहीं प्राचार्य का कहना है कि मंत्र नहीं बोले जाने को लेकर ऊपर से आदेश आए हैं। मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ब्यावरा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में स्थित शासकीय सीएम राइज स्कूल का है। वायरल वीडियो बुधवार सुबह का बताया जा रहा है। जिसके मुताबिक विद्यालय में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राएं रोजाना की तरह प्रार्थना के बाद गायत्री मंत्र बोलने लगे। लगभग 30 सेकंड तक का वीडियो पूरा होने के पश्चात आखिरी छोर पर खड़ी एक महिला शिक्षिका प्राचार्य के पास जाकर कुछ कहती है और प्राचार्य गायत्री मंत्र बोल रहे बच्चों को मंत्र बोलने से मना करते हुए डांट लगाते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को वीडियो बनाने से मना किया जाता है। मामला शासकीय विद्यालय का होने से तूल पकड़ गया। बता दें कि सीएम राइज स्कूल ब्यावरा में 192 बच्चे अध्ययनरत हैं। जिनमें दो मुस्लिम बच्चे भी शामिल हैं, और बताया जा रहा है कि जबसे स्कूल खोला गया है तब से ही यहां प्रार्थना के अंत में गायत्री मंत्र बोला जाता है।
विज्ञापन


हिंदू संस्कृति को ठेस
इस मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ब्यावरा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गायत्री मंत्र बोलने से रोकने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की। विद्यार्थी परिषद नेताओं का कहना है कि सीएम राइज स्कूल में प्रार्थना के दौरान गायत्री मंत्र का पाठ किया जा रहा था। किसी धर्म विशेष की शिक्षिका के कहने पर प्राचार्य ने इसे रुकवा दिया। यह बात कहीं न कहीं हिंदू संस्कृति को ठेस पहुंचाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं तो सरकार के नियम को फॉलो करता हूं
वायरल वीडियो पर सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य दुष्यंत राणा ने बताया कि मंगलवार तक गायत्री मंत्र बोला जाता था, लेकिन अब नहीं बोला जाएगा। ऐसे ऊपर से निर्देश हैं। पूर्व में स्कूल में गायत्री मंत्र व  महामृत्युंजय मंत्र आदि सभी बोले जाते थे। किसी का निजी उद्देश्य चाहे कुछ भी हो, पिछले साल जब में आया तब देखा कि यहां गायत्री मंत्र का उच्चारण करवाया जाता है, लेकिन इस साल मैंने बैठक लेकर रोक लगाने के लिए कहा। हम किसी धर्म की प्रार्थना को यहां प्रस्तुत नहीं करते। यहां राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत कराना चाहिए।साथ ही प्रिंसिपल ने कहा कि स्कूल के कुछ शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा बच्चों को उकसाया गया है। यहां गायत्री परिवार से जुड़े लोग हैं, जो कि गायत्री मंत्र को यहां भी चलाते रहे हैं। मेरा मानना है कि यह आपका निजी मामला है। मैंने उनसे यही कहा, लेकिन वे अपनी जिद के चलते अनसुनी कर रहे हैं। मैं तो सरकार के नियम को फॉलो करता हूं। जिले के किसी भी स्कूल में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत के अलावा कुछ नहीं होते देखा। यह सरकारी स्कूल है, जो सुबह 10.30 से 4.30 बजे तक चलता है और यहां सभी धर्मों के बच्चे पढ़ते हैं।


मैडम पर नमाज पढ़ाने के आरोप
वीडियो सामने आने के बाद मीडिया की टीम को स्कूल के बच्चों ने बताया कि स्कूल में पदस्थ शिक्षिका माजिदा सिद्दीकी मैडम भी स्कूल की कक्षाओं में नमाज पढ़ाती थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed