फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News Lover girlfriend committed suicide in Rajgarh

Rajgarh News: प्रेमी और प्रेमिका की अलग-अलग जगह तय हो गई शादी, फिर जो हुआ दिल दहला देगा

Fri, 05 May 2023 06:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 05 May 2023 06:19 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में प्रेमी जोड़े का शव एक ही फंदे पर लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों के परिजन प्रेमी जोड़े की शादी अलग-अलग जगहों पर तय कर दिए थे।

विज्ञापन
Rajgarh News Lover girlfriend committed suicide in Rajgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजगढ़ में गुरुवार को हुए एक घटनाक्रम ने जिलेवासियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिले के आखिरी हिस्से और राजस्थान सीमा के करीब भोजपुर थाना क्षेत्र के सेमली गांव में एक प्रेमी जोड़े ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक लड़की नाबालिग बताई जा रही है।

विज्ञापन


भोजपुर पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पीएम के लिए खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया। जंहा उनका पीएम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किए गए और परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सेमली गांव का रहने वाला मृतक बीरम गांव की ही रहने वाली एक नाबालिग लड़की से प्रेम करता था। कुछ दिनों पहले ही बीरम का अन्य जगह लगन हुआ था और उसकी दूसरी जगह शादी होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी तैयारियां परिवार में जोर-शोर से चल रही थी, लेकिन बीरम के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। क्योंकि प्रेमी-प्रेमिका के रिश्ते से उनके घर वाले भी खुश नहीं थे, और उन दोनों के परिवार वालों ने दोनों के ही अलग-अलग-जगह रिश्ते तय कर दिए, जो कि प्रेमी और प्रेमिका को नागवार गुजरा। उन्होंने गांव में स्थित जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed