{"_id":"6456580d4c94aef624085a97","slug":"rajgarh-news-due-to-superstition-32-year-old-man-died-due-to-a-spear-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: अंधविश्वास के चलते 32 साल के व्यक्ति की भाला लगने से मौत, तंत्र-मंत्र से करा रहा था बेटी का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: अंधविश्वास के चलते 32 साल के व्यक्ति की भाला लगने से मौत, तंत्र-मंत्र से करा रहा था बेटी का इलाज
Sat, 06 May 2023 07:07 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 06 May 2023 07:07 PM IST
सार
आज के युग में जहां साइंस ने इतनी तरक्की की है और हर एक बीमारी का इलाज भी मौजूद है। बावजूद इसके आमजन अंधविश्वास के चलते देव स्थानों का रुख करते हुए आसानी से नजर आ जाते हैं, जिन्हें प्राकृतिक तरीके से फायदा हो जाता है, वह उसे चमत्कार मानकर दूसरों को भी ऐसा ही मश्वरा देते हैं। लेकिन ऐसे में यदि किसी की मौत हो जाए, तब जाकर ऐसी बातें निकलकर सामने आती हैं।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ जिले में शनिवार को एक ऐसा मामला देखने को मिला, जहां जीरापुर एरिया में अंधविश्वास की कीमत एक बेटी के पिता को अपनी जान से हाथ धोकर चुकानी पड़ी। दरअसल, मामला राजस्थान के रहने वाले गणपत का है। जो कि अपने परिवार के साथ राजगढ़ जिले में ही लगभग तीन महीने से कुए खोदने का कार्य कर रहा था। गणपत की 12 साल की बेटी सुमन लकवाग्रस्त थी, जिसका इलाज कराने के बाद भी कहीं से कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गणपत को किसी ने सलाह दी कि जीरापुर की साईं कॉलोनी में एक कालेश्वर जी का चबूतरा है, जहां पंडे के द्वारा तंत्र-मंत्र की क्रिया की जाती है। वहां से आपकी बेटी के ठीक होने का अनुमान है। उसकी बातों पर विश्वास करते हुए गणपत की पत्नी अपनी बेटी को लेकर देव स्थान पर जाने लगी, जिसे वहां मौजूद पंडे के द्वारा उसे देवी आने की बात कहते हुए पांच शनिवार आने के लिए कहा गया और उसकी बेटी के ठीक होने का भी दावा किया गया।
विज्ञापन
गणपत की पत्नी मोरी देवी पंडे की बातों के कहे अनुसार, दर्शन करने देव स्थान पर जाने लगी, जो कि तीन बार इसके पूर्व में जा भी चुकी थी। लेकिन इस शनिवार वह अपने पति को साथ लेकर देव स्थान पर पहुंची और पूजा-पाठ भी किया। इसी दौरान वहां मौजूद पंडा गोपाल भाला घुमाने लगा, जो गणपत की गर्दन पर लगा और वह गंभीर रूप से घायल होकर चबूतरे पर ही गिर गया।
विज्ञापन
घायल गणपत को उसकी पत्नी मौके पर मौजूद लोगों की मदद से ज़ीरापुर अस्पताल लेकर पहुंची। जंहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
