{"_id":"64996f93d72834b9aa089b3e","slug":"rajgarh-news-dhirendra-krishna-shastri-thousands-of-devotees-gathered-on-streets-to-get-a-glimpse-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जलवा, एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में सड़कों पर उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जलवा, एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में सड़कों पर उमड़े श्रद्धालु
Mon, 26 Jun 2023 04:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 26 Jun 2023 04:29 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की सड़कों पर आमजन की निगाहें सोमवार सुबह पांच बजे से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एक झलक पाने के लिए बेचैन नजर आईं। ब्यावरा के राजगढ़ बाइपास, राजगढ़ शहर के नए बस स्टैंड और खिलचीपुर नाके तक आमजन की भीड़ सिर्फ इसी उत्सुकता में खड़ी हुई थी कि उनके एक बार कैसे न कैसे दर्शन हो जाए।
विज्ञापन
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जलवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के राजगढ़ आगमन की खबर सोमवार सुबह पांच बजे से सोशल मीडिया पर आग की तरह से फैल रही थी। लोगों का हुजूम अल सुबह से ही जमा होना शुरू हो गया था। लंबे इंतजार के बीच सटीक खबर मिली कि जिनके दीद के लिए उनकी निगाहें बेचैन हैं, उनका राजगढ़ जिले की धरा ब्यावरा में आगमन हो चुका है। वे राजगढ़ के लिए निकल चुके हैं, इंतजार कर रहे आमजन के दिल की दिल की धड़कनों को सुकून मिला। क्योंकि उनके इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली थी।
विज्ञापन
राजगढ़ शहर के नए बस स्टैंड से लेकर जालपा माता मंदिर तक सिर्फ लोगों का हुजूम ही दिखाई दे रहा था, जो केवल उनके मात्र दर्शन करने के लिए खड़ा हुआ था। जैसे ही उनका आगमन हुआ, वैसे ही धार्मिक नारे सड़कों पर गूंजने लगे। उन्होंने भी हाथ उठाकर आमजन का अभिवादन किया।
विज्ञापन
सड़क के चारो ओर सिर्फ़ लोगों का हुजूम ही नजर आ रहा था। रोड शो के दौरान लगभग वे आधे घंटे राजगढ़ में मौजूद रहे और खिलचीपुर की ओर उन्होंने प्रस्थान किया। आपको बता दें, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जिले के खिलचीपुर में हनुमंत कथा सुनाएंगे और दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा। इसमें लगभग दो से तीन लाख श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
