फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh: MLA furious over negligence in ongoing construction work in Jalpa temple, lashed out at contractor

Rajgarh: जालपा मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य में लापरवाही पर भड़के विधायक, काम कर रहे ठेकेदार पर बरसे

Sat, 24 Jun 2023 07:52 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 24 Jun 2023 07:52 PM IST
सार

राजगढ़ के जालपा माता मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा है। उसका अवलोकन करने पहुंचे विधायक बापू सिंह तंवर लापरवाही देखकर ठेकेदार पर खूब नाराज हुए। कहा कि यह आस्था का केंद्र है। यहां लापरवाही नहीं चलेगी। 
 

विज्ञापन
Rajgarh: MLA furious over negligence in ongoing construction work in Jalpa temple, lashed out at contractor
राजगढ़ में विधायक जालपा माता मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जालपा माता मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन करने पहुंचे विधायक बापू सिंह तंवर ने पत्थर उठाकर जांच की तो सीमेंट की दीवार झरने लगी। इस पर उन्होंने ठेकेदार पर नाराजगी जताई। यह भी कहा कि आस्था के केंद्र में यह लापरवाही नहीं चलेगी।  

विज्ञापन


प्राचीन जालपा मंदिर न केवल राजगढ़ बल्कि आसपास के कई शहरों के लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। नवरात्रि पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। नई सड़क और सुरक्षा की दृष्टि से यहां रिटर्निंग वॉल बनाई जा रही है। गुणवत्ता खराब होने की शिकायतों की जांच करने शनिवार को खुद विधायक पहुंचे थे। हाथ में पत्थर उठाकर उसकी पड़ताल की तो सामने सीमेंट से बनी दीवार की परतें झरने लगी। यह देखकर विधायक भड़क गए। यह देखकर ठेकेदार को बुलाया और उस पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में भी मैंने ऐसे ही निरीक्षण किया था। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि यह लोगो की आस्था का केंद्र है। यहां किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मैं इस मामले की चर्चा कलेक्टर से भी करूंगा। मैं तो समझ रहा था कि मंदिर का कार्य है, इसलिए यहां कोई गलती नहीं हो रही होगी। इन लोगों ने तो यहां भी हद कर दी। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed