फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh: Leaving two children, the parents gave their lives

Rajgarh: दो बच्चों को छोड़कर माता-पिता ने दी जान, पिता का शव फंदे पर लटका मिला तो मां दूसरे कमरे में मृत मिली

Mon, 07 Aug 2023 11:29 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 07 Aug 2023 11:29 AM IST
सार

राजगढ़ जिले में दंपती के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। एक का शव फांसी पर लटका मिला, तो एक का शव दूसरे कमरे में पड़ा था। छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर दोनों ने जान दे दी। पुलिस घटना के पीछे की वजह तलाश रही है। 

विज्ञापन
Rajgarh: Leaving two children, the parents gave their lives
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ नगर में सोमवार अल सुबह चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। दंपती ने अपनी जान दे दी। बच्चे जब स्कूल जाने के लिए उठे तो माता-पिता के शव देखकर वे रोने लगे। बच्चों की सूचना पाकर पहुंचे बड़े पिताजी ने पुलिस को खबर की। दंपती ने क्यों जान दी, इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। 
विज्ञापन


नरसिंहगढ़ थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि सुबह 7 बजे के लगभग हमें सूचना मिली कि नगर के जयस्तंभ चौराहे के पास निवास करने वाले 39 वर्षीय भंवरलाल ओझा का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है व उनकी 35 वर्षीय पत्नी का शव घर के दूसरे कमरे में पड़ा है। उक्त सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की गई है। दोनों की मौत के मामले में कारण फिलहाल अज्ञात है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतकों के दो बच्चे हैं, जिसमें एक लड़के की उम्र 10 वर्ष व दुसरे लड़के की उम्र 5 वर्ष है। सुबह 10 वर्षीय बालक जब स्कूल जाने के लिए सोकर उठा तो उसी ने यह घाटनक्रम देखा और अपने बड़े पापा को बुलाया और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed