{"_id":"64d08850fdd7eb3b960c2387","slug":"rajgarh-leaving-two-children-the-parents-gave-their-lives-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh: दो बच्चों को छोड़कर माता-पिता ने दी जान, पिता का शव फंदे पर लटका मिला तो मां दूसरे कमरे में मृत मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh: दो बच्चों को छोड़कर माता-पिता ने दी जान, पिता का शव फंदे पर लटका मिला तो मां दूसरे कमरे में मृत मिली
Mon, 07 Aug 2023 11:29 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:29 AM IST
सार
राजगढ़ जिले में दंपती के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। एक का शव फांसी पर लटका मिला, तो एक का शव दूसरे कमरे में पड़ा था। छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर दोनों ने जान दे दी। पुलिस घटना के पीछे की वजह तलाश रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ नगर में सोमवार अल सुबह चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। दंपती ने अपनी जान दे दी। बच्चे जब स्कूल जाने के लिए उठे तो माता-पिता के शव देखकर वे रोने लगे। बच्चों की सूचना पाकर पहुंचे बड़े पिताजी ने पुलिस को खबर की। दंपती ने क्यों जान दी, इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है।
नरसिंहगढ़ थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि सुबह 7 बजे के लगभग हमें सूचना मिली कि नगर के जयस्तंभ चौराहे के पास निवास करने वाले 39 वर्षीय भंवरलाल ओझा का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है व उनकी 35 वर्षीय पत्नी का शव घर के दूसरे कमरे में पड़ा है। उक्त सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की गई है। दोनों की मौत के मामले में कारण फिलहाल अज्ञात है।
उन्होंने बताया कि मृतकों के दो बच्चे हैं, जिसमें एक लड़के की उम्र 10 वर्ष व दुसरे लड़के की उम्र 5 वर्ष है। सुबह 10 वर्षीय बालक जब स्कूल जाने के लिए सोकर उठा तो उसी ने यह घाटनक्रम देखा और अपने बड़े पापा को बुलाया और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।